जयपुर : राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है| इसी के साथ सदन की बैठक 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है|राजस्थान विधानसभा सत्र के बाद सचिन पायलट ने कहा कि,आज सदन के अंदर विश्वास मत को बहुमत से पारित किया गया जो अटकलें लगाई जा रही थीं उन्हें विराम मिला है|
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदी??? सुरजेवाला ने कहा कि,आज प्रजातंत्र के कई कोनों में व्याप्त अंधकार के लिए राजस्थान का “विश्वासमत” एक “नई रोशनी” लेकर आया है। आज राजस्थान के 8 करोड़ नागरिकों के विकास की “असीम संभावनाओं का विश्वास” नफ़रत, नकारात्मकता और निराशा को परास्त कर जीत गया है ।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,देश भर में बहुमत का चीरहरण करने वाली मोदी सरकार व भाजपा ये जान ले की राजस्थान ने कभी हार नहीं मानी है, राजस्थान कभी हारा नहीं है। हम गोरे अंग्रेजों से लड़े तो आख़री साँस तक आज के काले अंग्रेजों से लड़ भी सविंधान व प्रजातंत्र की रक्षा करेंगे। यही विश्वासमत की जीत का सबक़ है।
सुरजेवाला ने कहा कि,''राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब कटारिया जी ने मान ही लिया की उनके पास केवल 75 विधायक ही हैं। कांग्रेस के पास स्पष्ट 123 विधायकों का समर्थन साफ़ हुआ। अपने उपनेता राजेंद्र राठौड़ का कल का अविश्वास का दावा खुद ही ख़ारिज किया। षड्यंत्र फ़ेल, राजस्थान जीता। सत्यमेव जयते!
INC, करोड़ों भारतीयों ने गोरे अंग्रेजों से लड़कर विजय पाई। हम संकल्प बद्ध है प्रजातंत्र, बहुमत और देश के संविधान पर हमला करने वाले मोदी सरकार में बैठे काले अंग्रेजों से भी जीतकर प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए। आज के विश्वास मत का यही सबक है: रणदीप सुरेजवाला, कांग्रेस