जयपुर: राजस्थान में महीने से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल के बीच तेजी से उलटफेर का दौर जारी है| सचिन पायलट और अन्य बागी विधायक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं,'इस मुलाकात में उन कड़वाहटों को मिटाने की कोशिश की जाएगी|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,'राजस्थान कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों ने पार्टी से संपर्क किया। उनमें से कुछ वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिले और पार्टी ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है, जिसके बाद वे शीर्ष नेतृत्व से मिलने और शिकायतें बताने के लिए स्वतंत्र हैं|
दूसरी तरफ, कांग्रेस विधायकों ने मांग की है कि सचिन पायलट और बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूत्रों ने बताया है कि ,''राजस्थान कांग्रेस के विधायकों ने कल विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान के सामने बागियों की वकालत नहीं करेंगे|
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पायलट और शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक हो सकती है| पिछले दिनों एनसीआर में किसी स्थल पर प्रियंका गांधी और सचिन पायलट के बीच मुलाकात हुई थी| जिसके बाद यह तय हो पाया है| प्रियंका गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद कई स्तरों पर बातचीत भी हो चुकी है|