जयपुर: जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने नारे लगाए और उनका राजस्थान लौटने पर स्वागत किया।जयपुर पहुंचे सचिन पायलट ने आज कहा कि पार्टी के भीतर अपनी बातों को उठाना विद्रोह नहीं, कोई मांग नहीं की|उन्होंने कल दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके और पार्टी के कुछ विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के निवारण के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री पद के सवाल पर पायलट ने कहा कि,मैंने पार्टी से कोई मांग नहीं रखी है। मैं एक कार्यकर्ता, एक MLA बनकर काम करता रहूंगा। मैं इस मिट्टी के लिए समर्पित हूं। राजस्थान के लोगों का मुझपर एहसान है, मैं काम करता रहूंगा|
उन्होंने कहा कि,'' जो कहा गया मुझे दुख है उस बात का, जिस प्रकार के शब्दों का इस्तमाल किया गया। मैंने उस समय भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी, आज भी नहीं दूंगा। जिसने जो कहा भूल जाना चाहिए। दुख जरूर होता है, लेकिन राजनीति में संवाद का एक लेवल बनाए रखना चाहिए
पायलट ने कहा कि,हमने पार्टी या पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोला या न ही कुछ किया। कई लोगों ने कई अफवाहें फैलाईं और कई सवाल उठाए लेकिन हम उस स्टैंड पर कायम हैं जो हमने 30 दिन पहले लिया था