जयपुर: राजस्थान में महीने से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सचिन पायलट ने मुलाकात की है| बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पायलट ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की।कांग्रेस ने सचिन पायलट के साथ समझौते की पुष्टि कर दी है|
कांग्रेस ने कहा,''सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी शिकायतों को विस्तार से व्यक्त किया|राहुल गांधी और सचिन पायलट ने "खुलकर, खुली और निर्णायक" चर्चा की| सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी और सरकार के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध किया है|
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने सचिन पायलट और असंतुष्ट विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन करने का फैसला किया|
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सचिन पायलट पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और अपनी समस्याएं और शिकायतें विस्तार से उनके सामने रखीं। दोनों के बीच खुली और निर्णायक बातचीत हुई। पायलट कांग्रेस पार्टी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
केसी वेणुगोपाल ने कहा, इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्णय लिया है कि इस मामले में एआईसीसी एक तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी। यह समिति सचिन पायलट और असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर काम करेगी और एक उचित प्रस्ताव पर पहुंचेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में सचिन पायलट ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया है कि वह भविष्य में राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध कांग्रेस से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने भी पार्टी में उनका सम्मान बनाए रखने का भरोसा दिलाया है|