मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर, अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को MLAs के खरीद-फरोद से गिराने का षड्यंत्र कर रही है: रणदीप सुरजेवाला

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि BJP गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर, बहुमत वाली कांग्रेस की अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को विधायकों के खरीद-फरोद से गिराने का षड्यंत्…

BJP गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर, अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को MLAs के खरीद-फरोद से गिराने का षड्यंत्र कर रही है: रणदीप सुरजेवाला
BJP गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर, अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को MLAs के खरीद-फरोद से गिराने का षड्यंत्र कर रही है: रणदीप सुरजेवाला | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि BJP गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर, बहुमत वाली कांग्रेस की अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को विधायकों के खरीद-फरोद से गिराने का षड्यंत्र कर रही है। दिल्ली में सत्ता के सिंहासन पर बैठे मदमस्त हुकुमरान कितने भी हथकंडे अपना ले, राजस्थान की जनमत की हत्या करने में असफल होंगे!





 कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार शाम को कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से भाजपा गुंडागर्दी से जनमत का अपहरण कर रही है, प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है, बहुमत वाली अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार को विधायकों की खरीद फरोत से गिराने की कोशिश कर रही है|





रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने सविंधान को “सर्कस” बना दिया है, प्रजातंत्र को “द्रौपदी” व जनमत को “बंधक”। भूलें मत, “द्रौपदी के चीरहरण” करने वाले “कौरवों” का जो हाल हुआ था, वही हाल “कृष्ण रूपी” राजस्थान की जनता भाजपाई साज़िश का करेगी। अब होगा न्याय! सुरजेवाला ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के पास बहुमत है, जब कांग्रेस सरकार सदन बुलाना चाहती है, जब सविंधान में ये अधिकार सरकार का है, तो फिर भाजपाई और उनके अनुयायी सदन से पीठ दिखा भाग क्यों रहे हैं? दिल्ली की सत्ता पे आसीन मदमस्त हुकमरानों को विधायिका में बहुमत से डर क्यों लगता है?





रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गुंडागर्दी” भाजपा कर रही है। क्या गवर्नर Article 174 में विधान सभा सत्र बुलाने से इंकार कर सकते है? जब कांग्रेस सरकार विधान सभा सत्र बुलाना चाहती है तो भाजपा भाग क्यों रही है..? कब तक जनमत का चीरहरण करोगे..? मप्र में फ्लोर टेस्ट की जल्दी थी, — क्योंकि विधायक बीजेपी के क़ब्ज़े में थे। राजस्थान में फ्लोर टेस्ट नहीं करायेंगे, — क्योंकि विधायक कांग्रेस के साथ हैं..! “लोकतंत्र का चीरहरण जारी है”......












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।