जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार (17 अप्रैल) को दिन-दहाड़े 20 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई| युवती एग्जाम देकर लौट रही थी, तभी रास्ते में बाइक से दो लोग आए और उसके सिर में गोली मार दी| युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| घटना के बाद जालौन पुलिस ने 17 अप्रैल की रात में मुठभेड़ में मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया| उसने इस दौरान उसके पैर में गोली लगी| दूसरे आरोपी की तलाश जारी है|
जालौन पुलिस के मुताबिक,''सोमवार (17 अप्रैल) को थाना एट क्षेत्रान्तर्गत विद्यालय से घर वापस जाते समय एक लड़की की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना एट में राज उर्फ अतीश अहिरवार (निवासी जमरेही थाना कदौरा जनपद जालौन) व एक साथी (नाम व पता अज्ञात) के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
लड़की की हत्या में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सम्बन्ध में एसओजी / सर्विलांस एवं थाना एट पुलिस टीम को लगाया गया था। नामजद अभियुक्त राज अहिरवार उर्फ अतीश पुत्र महेश अहिरवार को ग्राम सोमई थाना ऐट के पास से गिरफ्तार किया गया था। घटना के समय अभियुक्त द्वारा अपनी शिनाख्त छिपाने के लिए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट निकाल दी गयी थी और घटना में पहने कपड़े चिकासी बेतवा नदी में फेंक दिये थे । मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट ग्राम पचोखरा पुलिया के पास झाडियों में छुपा दी थी ।
जालौन पुलिस ने बताया,'घटना में प्रयुक्त नम्बर प्लेट और कपड़े की बरामदगी के लिए अभियुक्त राज अहिरवार को ले जाते समय पचौखरा पुलिया पर उतरते ही अभियुक्त राज उर्फ अतीश द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऐट की सरकारी पिस्टल छीन कर पुलिस बालो पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बचाव में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ हेतु जबाबी फायर किया, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त राज के पैर में गोली लगी है। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त राज को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है ।
पुलिस ने बताया,'घटना में सम्मिलित एक अन्य अभियुक्त रोहित उर्फ गोविन्दा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही घटना में सम्मिलितअन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया,' 20 वर्षीय युवती पर 2 लोगों ने फायरिंग की जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। मृतक के घरवालों के मुताबिक किसी जानने वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है| मामले में मुख्य अभियुक्त राजू को गिरफ़्तार कर लिया गया है। अभियुक्त ने पुलिस से पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की जिस दौरान उसे गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|