मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने वाले कल्चर से रहें सावधान, ये 'रेवड़ी कल्चर' देश के लिए घातक: चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा करने को लेकर विपक्ष पर PM मोदी का हमला

जालौन: यूपी के जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है| चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घ…

मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने वाले कल्चर से रहें सावधान, ये 'रेवड़ी कल्चर' देश के लिए घातक: चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा करने को लेकर विपक्ष पर PM मोदी का हमला
मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने वाले कल्चर से रहें सावधान, ये 'रेवड़ी कल्चर' देश के लिए घातक: चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा करने को लेकर विपक्ष पर PM मोदी का हमला | फ़ोटो: TVL News

जालौन:  यूपी के जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है| चुनाव में 'मुफ्त सुविधाओं' की घोषणा को लेकर विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है|



सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है| विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है उसके मूल में दो पहलू हैं। एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं|



यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं| बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा|



यह भी पढ़ें:  चीनी घुसपैठ पर सुब्रमण्यम स्वामी का सरकार पर हमला: भारतीय सीमा में घुस चुकी है चीनी सेना, धीरे-धीरे बढ़ रही आगे




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।