अनंतनाग: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई| अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारी, पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की अस्पताल में मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद को अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के हसनपोरा में उनके आवास के पास शाम करीब 5.35 बजे गोली मारी। कांस्टेबल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कहा, "जांच जारी है और अधिकारी इस आतंकी अपराध की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।" इस बीच, सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, वहीं हसन पोरा इलाके में हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।