मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत, उच्च स्तरीय जांच के आदेश; राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात कर…

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत, उच्च स्तरीय जांच के आदेश; राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत, उच्च स्तरीय जांच के आदेश; राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब ढाई बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौड़ने लगे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं।



कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल दत्त ने कहा,''माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हुई है और घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कर दिया है| जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी में मची भगदड़ के बाद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का पीएम मोदी ने ऐलान किया है



सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804; PCR रियासी- 9622856295, DC दफ्तर रियासी केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल करके मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।




जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि,'कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई|



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने भगदड़ की घटना पर दुख जताया है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,''यह जानकर बहुत दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में एक दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ ने भक्तों की जान ले ली। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,''माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया| माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे



गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,'''माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा,''माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वैष्णो देवी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,''माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए माता से प्रार्थना करती हूं।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'''  माता वैष्णोदेवी जी के परिसर में भगदड़ के कारण 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु व अनेक के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!  घायलों के जीवन और शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना! हताहतों के बारे में सुनिश्चित सूचना देने के लिए सरकार शीघ्रातिशीघ्र क़दम उठाए।



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''माता वैष्णो देवी के दरबार में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु व कई श्रद्धालुओं के घायल होने का समाचार, अत्यंत दुखद!  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना।  अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!



बसपा प्रमुख मायावती ने भी वैष्णो देवी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज़्यादा लापरवाही नज़र आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे|


कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने ट्वीट किया,'''वैष्णोदेवी मंदिर में मची भगदड़ में तीर्थयात्रियों की मौत से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई और घायल हुए, उनके प्रियजनों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थना है। प्रशासन से हर संभव मदद और मुआवजा देने का आग्रह करता हूं।



जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया,''माता वैष्णो देवी की खबर से गहरा दुख हुआ। भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।



हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि,''ये संतोषजनक बात है कि यहां पर भर्ती लोगों की हालत स्थिर है। आईसीयू में 6 लोग भर्ती हैं जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दी जा सकती है। 4 व्यक्ति जनरल वार्ड में हैं वो भी छुट्टी देने के काबिल हो जाएंगे| कुछ सालों में देखने को मिला है कि नए साल की पूर्व संध्या पर युवा यात्रा करने आते हैं और हमें इसके अनुकूल व्यवस्था करनी होगी। हम तकनीक और इनोवेशन के विकल्प तलाश सकते हैं|



मुआवजे का ऐलान
भगदड़ में जान गंवाने वाले UP, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।




मृतकों में अभी तक 8 की पहचान हुई है...

1. धीरज कुमार, आयु 26 वर्ष, पुत्र तरलोक कुमार, निवासी नौशेरा राजौरी

2. श्वेता सिंह, आयु 35 वर्ष, पत्नी विक्रांत सिंह, निवासी गाजियाबाद यूपी

3. विनय कुमार, उम्र 24 साल, पुत्र महेश चंदर, निवासी बदरपुर दिल्ली

4. सोनू पांडे, उम्र 24 वर्ष, पुत्र नरिंदर पांडे, निवासी बदरपुर दिल्ली

5. सु. ममता, उम्र 38 वर्ष, पत्नी सुरिंदर, निवासी बेरी झरजर हरियाणा

6. धर्मवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालापुर सहारनपुर यूपी

7. वनीत कुमार, उम्र 38 वर्ष, पुत्र विरामपाल सिंह, निवासी सहारनपुर यूपी

8. डॉ. अरुण प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर यूपी



जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि,'' घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी| मुझे लगता है कि उधर किसी तरह का भ्रम हुआ होगा जिससे कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीज़ें देखी जा रही हैं। ज़्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।