J&K: सोपोर मुठभेड़ में मारा गया लशकर का हार्डकोर आतंकी मुदासिर पंडित, LeT प्रमुख समेत तीन ढेर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
J&K: सोपोर मुठभेड़ में मारा गया लशकर का हार्डकोर आतंकी मुदासिर पंडित, LeT प्रमुख समेत तीन ढेर | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। रातभर जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।सुरक्षाबलों ने इस दौरान लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया जिसमें लश्कर का टॉप आतंकी माना जाने वाला मुदासिर पंडित भी शामिल है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''पिछले 3 महीनों में सोपोर में 2 बड़े हमले हुए जिसमें 2 कांस्टेबल, 3 पुलिसकर्मी और 2 नागरिक मारे गए थे। उसमें ये ही आतंकवादी मुदासिर पंडित शामिल था। एक पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला असरार और एक और खुर्शीद मिर्जू तीनों शामिल थे। कल शाम तलाशी अभियान शुरू हुआ:
विजय कुमार ने बताया,'''आतंकवादियों ने अंदर से अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें सेना के एक जवान को गोली लग गई। मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए हैं। तीनों का संबंध लश्कर ए तैयबा से है। मुदासिर पंडित बहुत हार्डकोर आतंकी है जो पिछले 2 साल से सोपोर में सक्रिय रहा| अब्दुल्ला भी पिछले 3 साल से सोपोर उत्तर कश्मीर में लशकर ए तैयबा का प्रमुख रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।