श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार (2 जुलाई) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है| पुलवामा के हंजिन राजपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभंड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को घेर लिया है| फिलहाल एनकाउंटर ख़त्म हो गया है
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,''पुलवामा मुठभेड़ में सेना के एक जवान की जान चली गई और हंजिन राजपोरा इलाके में 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था| यहां आतंकियों की मौजदूगी की सूचना क?? बाद इलाके की घेराबंदी की गई|उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया| सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है|
जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि,''आतंकियों के साथ एनकाउंटर लगभग ख़त्म हो गया है। एनकाउंटर में हमारे एक जवान की मृत्यु हुई। पुलिस, सेना और CRPF के जवान घटनास्थल पर कार्यरत है|