जम्मू:जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के जोरदार धमाका हुआ| विस्फोट भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित दोहरे उपयोग वाले हवाई अड्डे के एक हिस्से में हुआ था| यह धमाका देर रात तकरीबन 1:27 बजे और 1:32 बजे हुआ| आज सुबह 11 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जम्मू के वायु सेना स्टेशन पर पहुंची है|
जम्मू एयरबेस पर आज सुबह 1:27 बजे और 1:32 बजे ड्रोन से हुए धमाकों से क्षति हुई। शुरुआती इनपुट के मुताबिक शेपड चार्ज(विस्फोटक उपकरण) का इस्तेमाल धमाकों के लिए किया गया है| सूत्रों ने यह जानकारी दी है|राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम जम्मू में वायु सेना स्टेशन पहुंची।
बम निरोधक दस्ते की एक टीम विस्फोट स्थल पर पहुंच गई है| वायुसेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली| एक धमाके में एक इमारत की छत को मामूली नुकसान हुआ है| दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ है|किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं| सिविल एजेंसियों के साथ जांच जारी है।
सूत्रों ने बताया,'' पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल वी.आर. चौधरी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जम्मू एयरबेस का दौरा करेंगे। भारतीय वायु सेना के अधिकारी उन्हें इस घटना की जानकारी देंगे| भारतीय वायुसेना का एक उच्च स्तरीय जांच दल जल्द जम्मू पहुंचेगा
भारतीय वायु सेना ने बताया,''जम्मू वायु सेना स्टेशन के टेक्निकल इलाके में रविवार सुबह दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है|
जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल इलाके में धमाके की आवाज सुनाई दी। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जम्मू एयरपोर्ट के पास विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए| जम्मू एयर बेस के पास ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना (IAF) के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं|