मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुपवाड़ा में LOC पर 'घुसपैठ' की कोशिश नाकाम , लश्कर के 5 आतंकी ढेर; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कल गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक जवाबी घुसपैठ अभियान में लश्कर के 5 आतंकवादी मारे गए। कुपवाड़ा पुलिस द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर, क…

कुपवाड़ा में LOC पर 'घुसपैठ' की कोशिश नाकाम , लश्कर के 5 आतंकी ढेर; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
कुपवाड़ा में LOC पर 'घुसपैठ' की कोशिश नाकाम , लश्कर के 5 आतंकी ढेर; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद | फ़ोटो: TVL News

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कल गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक जवाबी घुसपैठ अभियान में लश्कर के 5 आतंकवादी मारे गए। कुपवाड़ा पुलिस द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर, कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। इस त्वरित और समन्वित ऑपरेशन में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है|



इस कार्रवाई में 5 ए.के. राइफल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।




मेजर जनरल गिरीश कालिया ने शुक्रवार को बताया, "नियंत्रण रेखा(LOC) के पार घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं... पिछले 8 महीनों में 10 बार ऐसे प्रयास हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 27 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा हमने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं... "



कश्मीर जोन पुलिस ने बताया,''मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पांच एके राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है... इलाके की व्यापक तलाशी की जा रही है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।