मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की

शोपियां : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी| पीड़ित की पहचान एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है| शोपियां के चौधरी गुंड में बाग की ओर जाते स…

शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की
शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की | फ़ोटो: TVL News

शोपियां : जम्मू-कश्मीर के शोपियां  जिले में शनिवार को आतंकियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी| पीड़ित की पहचान एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है| शोपियां के चौधरी गुंड में बाग की ओर जाते समय आतंकवादियों ने पूरन कृष्ण भट पर गोलियां चला दीं। भट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हत्यारों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 


जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा,''आतंकवादियों ने पूरन कृष्ण भट(अल्पसंख्यक) नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाश जारी है|



“आतंकवादियों ने एक नागरिक (अल्पसंख्यक) पूरन कृष्ण भट पर उस समय गोलीबारी की, जब वह चौधरी गुंड शोपियां में एक बाग के लिए जा रहे थे। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाश जारी है,” कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया



जम्मू-कश्मीर के DIG सुजीत कुमार ने कहा,'एक कश्मीरी पंडित पूरन जी को मारा गया है, मामले में जांच जारी है। इस घटना की ज़िम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने ली है। हम अभी कुछ नहीं कह सकते। हमारा एक गार्ड यहां मौजूद था। वह स्कूटर से कहीं गए थे और जब लौट रहे थे तब वह अकेले नहीं थे| गार्ड के रहते अगर यह घटना घटी है तो सिर्फ गार्ड तक नहीं इस इलाके के हर ज़िम्मेदार अधिकारी तक बात जाएगी। चश्मदीदों के मुताबिक आतंकी मोटरबाइक पर नहीं थे लेकिन हो सकता है कि उन्होंने अपने साथी को लगा रखा हो|



पीड़ित परिवार ने शव को जम्मू लाने की मांग की

शोपियां मामले में शोपियां ज़िला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने बताया,''मामले में जांच चल रही है। पीड़ित परिवार ने शव को जम्मू लाने की मांग की है। उनकी मांग को पूरा करते हुए शव को जाम्मू भेजा जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। मामले में जैसा सामने आएगा वासी कार्रवाई की जाएगी|



LG ने आतंकवादी हत्या की निंदा की

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की आतंकवादी हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अपराधियों और आतंकवादियों को सहायता और उकसाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।