अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस कर्मी एएसआई मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
अनंतनाग ज़िले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने एएसआई मोहम्मद अशरफ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी| बुधवार देर शाम हो हुई आतंकी वारदात के बाद इलाके में दहशत मच गई| सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबल पहुंच गए। उन्होंने पूरे इलाके में कब्जे में ले लिया है।
आतंकियों को खोजने के लिए पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल कर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह स्थानीय नाके पर तैनात थे।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि,'' अनंतनाग ज़िले के पीएस बिजबेहरा के एक पुलिस कर्मी एएसआई मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनको इलाज के लिए श्रीनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है|
पुलिस ने बताया कि,'' अनंतनाग ज़िले के पीएस बिजबेहरा के एक पुलिस कर्मी एएसआई मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल किया था, उन्हें श्रीनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्होंने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया|