मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरा में किया नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण

जांजगीर-चंपा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यानी बुधवार को जांजगीर-चंपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। डीएमएफ मद क…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरा में किया नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरा में किया नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News

जांजगीर-चंपा:  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यानी बुधवार को जांजगीर-चंपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। डीएमएफ मद के अंतर्गत 2.17 करोड़ की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त  अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है। श्री बघेल ने लोकार्पण के बाद अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पदस्थ डॉक्टरों और स्टॉफ से मुलाकात कर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इसके पहले संचालित अस्पताल भवन के पुराने और स्थानाभाव के कारण बहुत सी सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रहीं थी। 



नवीन भवन में ग्राउंड फ्लोर के साथ एक मंजिल को मिलाकर 25 कमरे हैं। अंतःरोगी वार्ड के साथ केजुअल्टी और सुरक्षित प्रसव कराने की अच्छी सुविधा है। अस्पताल के भूतल में 5 ओपीडी रूम, 2 डॉक्टर रूम, 1 लेबर रूम, 1 प्री लेबर रूम, एक्स रे, डिजिटल एक्स रे, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, पंजीयन एवं प्रतीक्षा हाल उपलब्ध है। 



प्रथम म???जिल पर 16 सीटर पुरुष वार्ड, 18 सीटर महिला वार्ड, 1ओटी, 1 पोस्ट ओटी, 2 डॉक्टर चेंजिंग रूम, 1 डॉक्टर रूम और नर्स रूम शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।