मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जौनपुर न्यूज़ : अलग-अलग सड़क हादसों में बालक और महिला की मौत

पहली घटना चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराखोर की है। यहां दशरथ राजभर का नाती कार्तिक (4 वर्ष) पुत्र सरवन, ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक गांव…

जौनपुर न्यूज़ : अलग-अलग सड़क हादसों में बालक और महिला की मौत
जौनपुर न्यूज़ : अलग-अलग सड़क हादसों में बालक और महिला की मौत | फ़ोटो: TVL News


पहली घटना चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराखोर की है। यहां दशरथ राजभर का नाती कार्तिक (4 वर्ष) पुत्र सरवन, ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजन घायल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आश्चर्यजनक रूप से अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई राजकुमार ने बताया कि मढ़ी स्कूल में बच्चों के विवाद को सुलझाने के कारण उन्हें मौके पर पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस के आने से पहले शव को परिजनों को सौंपना गलत है और इसकी जांच की जाएगी।


दूसरी घटना चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर मोड़ के पास की है। दोपहर करीब 2 बजे आदर्श सिंह अपनी मां कंचन सिंह (45 वर्ष), पत्नी अरुण सिंह, को अपनी ननिहाल, नियर बाजार, थाना चोलापुर से अपने घर ग्राम सरकी, कोतवाली केराकत ले जा रहे थे। रास्ते में बलरामपुर मोड़ के पास मोटरसाइकिल गड्ढे में पड़ गई, जिससे कंचन सिंह सड़क पर गिर गईं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।