जौनपुर:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के वाराणसी दौरे पर दिए गये अपने 'एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें,आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है' बयान पर कहा,' जब मैंने कहा कि लोग अपने अंतिम दिनों में काशी रहते हैं तो मेरा मतलब यूपी से भाजपा सरकार का आखिरी समय है।
''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के वाराणसी दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था, “बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें। अच्छी बात है। वो जगह रहने वाली है। आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है बनारस में”|
दरअसल,''अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि,पीएम मोदी बनारस में है और एक महीना का लंबा कार्यक्रम रखा जा रहा है, तो उन्होंने कहा,''एक महीना, दो महीना, तीन महीने वही रहें| बहुत अच्छी बात है, वह जगह रहने वाली है.... आखिरी समय पर वही रहा जाता है बनारस में|
इस पर आज यानी मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा,''''प्रधानमंत्री कभी बीमार नहीं हो...जब मैंने कहा कि लोग अपने अंतिम दिनों में काशी जाते हैं तो मेरा मतलब भाजपा सरकार का अंत था। पीएम की लंबी उम्र की कामना'.. 'मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं लेकिन वोट के लिए अपना धर्म नहीं बेचता'|
जौनपुर में प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,'जैसे ही चुनाव आता है भाजपा धर्म का चश्मा लगा लेती है। इस बार जनता और किसान अपनी आय दोगुनी मांग रहे हैं, नौजवान रोज़गार मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहती है|