जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,',''2014, 2017 और 2019 में आपने भाजपा को जिताया। ये अखिलेश बाबू हल्के गेंदबाज हैं, अब इन्होंने फुलटॉस गेंद डाली है। उस पर अब आपको जीत का चौका लगाना है|
शाह ने कहा,''अभी हमारा उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन, हरी मटर, आंवला, गन्ना, चीनी और अदरक के उत्पादन में नंबर एक पर है। अखिलेश के समय यूपी डकैती, महिलाओं के साथ अत्याचार, अपहरण-फिरौती, हत्या के मामलों में नंबर एक पर था|