मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध: जंग के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, अस्पताल में था भर्ती

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है| जान गंवाने वाला भारतीय छात्र पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी पहचान चंदन जिंदल के रूप में ह…

रूस-यूक्रेन युद्ध: जंग के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, अस्पताल में था भर्ती
रूस-यूक्रेन युद्ध: जंग के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, अस्पताल में था भर्ती | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War:  यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है| जान गंवाने वाला भारतीय छात्र पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी पहचान चंदन जिंदल के रूप में हुई है और उनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। हालांकि, उनकी मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह आईसीयू में एडमिट थे। 



इलाज के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। यूक्रेन में यह लगातार दूसरे भारतीय की मौत है। इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हुई थी। 



2 फरवरी की रात चंदन ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक के बाद कोमा में था और निजी अस्पताल में भर्ती था। चंदन के परिवार ने भारत सरकार से उसका शव वापस भारत लाने की मांग की है।



बरनाला के सरकारी अस्पताल के फार्मासिस्ट शिषन जिंदल का बेटा चंदन 2018 में MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। चंदन वहां विनिस्तिया शहर में नेशनल पाइरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। 2 फरवरी की रात उसे अचानक हार्ट अटैक और दिमागी दौरा पड़ने पर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने 4 फरवरी को उसका ऑपरेशन किया, लेकिन वह कोमा में चला गया। बुधवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई।


https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-war-indian-student-killed-in-shelling-in-kharkiv-ukraine 



इससे पहले मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के छठे दिन मारा गया भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था। नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह अपने अपार्टमेंट से स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी रूस के हमले की वजह से लगी आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ट्वीट करके नवीन की मौत पर दुख जताया था।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन की मौत से पहले आखिरी वीडियो कॉल का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने परिजनों से बात कर रहा था। इस वीडियो में नवीन के परिजन उसे अपने अपार्टमेंट के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए बोल रहे थे। मौत से पहले नवीन, इस आखिरी वीडियो कॉल में परिजनों की बात पर सहमति जताते दिख रहा था।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।