मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर उन पर हमला हुआ, गाड़ियां तोड़ी गई...बहुत सारे लोगों को चोटें आई: अखिलेश यादव

जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,',''जब से स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए हैं, तब से भाजपा के होश उड़ गए हैं। उनके आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर…

स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर उन पर हमला हुआ, गाड़ियां तोड़ी गई...बहुत सारे लोगों को चोटें आई: अखिलेश यादव
स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर उन पर हमला हुआ, गाड़ियां तोड़ी गई...बहुत सारे लोगों को चोटें आई: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,',''जब से स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए हैं, तब से भाजपा के होश उड़ गए हैं। उनके आने से जो ताकत बढ़ी उससे घबराकर कल उन पर हमला हुआ। उनके साथ जितनी गाड़ियां चल रही थीं उन सब गाड़ियों को तोड़ने का काम किया, बहुत सारे लोगों को चोटें आई हैं| 



इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था,''स्वामी प्रसाद मौर्या जी पर हुआ हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है। ये हमला सपा-गठबंधन के हर दल के कार्यकर्ता व उनके नेताओं के ऊपर किये गये हमले के समान है। सब मिलकर इसका जवाब बाकी दो चरणों में भाजपा को ज़ीरो करके देंगे। अखिलेश यादव ने कहा,''इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है।



बता दें कि एक मार्च को स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला खलवा पट्टी गांव में चुनाव प्रचार करने के लिए निकला था, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ|  सपा नेता स्वामी प्रसाद के काफिले पर पथराव में कई गाड़ियों टूट गईं। बताया जा रहा है,''इस घटना में कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई है|  विवाद बढ़ने के बाद भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या मौके पर पहुंच गई। संघमित्रा मौर्या ने कहा कि इसका परिणाम 3 मार्च को सामने आ जाएगा। 



इस घटना को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया, ''निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्धारित रूट मार्ग से समाजवादी पार्टी का चुनावी रोड शो हो रहा था| जिसमें एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने लाठी, डंडा, हथियार और पत्थर की गिट्टी से व्यवस्थित होकर सामूहिक रूप से हमला किया... जिसमें मेरी गाड़ी भी बुरी तरह टूट गई है| मेरे ड्राइवर का कान फट गया है| सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से दौड़ा-दौड़ा कर मारा है|"



लोगों के सिर से खून बह रहा है, पैर टूट गए हैं

संघमित्रा ने कहा, हमला हुआ ये पिता जी नहीं कह रहे हैं। ये सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां किस तरह तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से किस तरह खून बह रहा है। लोगों के पैर किस तरह से टूटे हैं। हमारे पिता जी को किस तरह चोट आई है। वो भारतीय जनता पार्टी जो दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।