जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मीरगंज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोरो के गिरोह का भण्डाफोड किया| अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के 4 शातिर वाहन चोरों गिरफ्तार किया गया| पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल एवं भारी मात्रा में चोरी के मोटरसाइकिल पार्ट बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार,;थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता मय फोर्स व थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर सदानन्द राय मय फोर्स के द्वारा मुखबिर की सूचान पर करौर बार्डर पर सघन चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति जंघई के तरफ से आ रहे थे कि पुलिस वालो को चेकिंग करता देख अचानक तेजी से पीछे मुडकर भागने का प्रयास किये किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया|
जिनसे पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि विभिन्न जनपदो में वाहन चोरी कर पंकज गुप्ता की दुकान बाबा नगर रेलवे क्रासिंग जंघई थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को बेच देते है । जिनके द्वारा मोटर साइकिल का पुर्जा अलग अलग कर बेच देते है। उपरोक्त चोरो की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट भारी मात्रा में बरामद किये गये। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी मोलनापुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष ।
2.अंकित यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी बभनियाँव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।
3.राजीव यादव ऊर्फ बच्चा पुत्र विजय भारत यादव निवासी बहाउद्दीन खोभरिया थाना तेजी बाजार जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।
4.पंकज गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता जंघई बाजार थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष ।