मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोवध मुकदमें में फरार चल रहा पत्रकार गिरफ्तार

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना खेतासराय पुलिस ने गोबध के मुकदमें में चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया| गोवध में चल रहे वांछित अभियुक्त अमन प्रताप सिंह पुत्र शेषमणि सिंह निवासी चू…

गोवध मुकदमें में फरार चल रहा पत्रकार गिरफ्तार
गोवध मुकदमें में फरार चल रहा पत्रकार गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना खेतासराय पुलिस ने गोबध के मुकदमें में चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया| गोवध  में चल रहे वांछित अभियुक्त अमन प्रताप सिंह पुत्र शेषमणि सिंह निवासी चूड़िया थाना लार जनपद देवरिया को आजाद नगर पुलिया के पास से आज (दिनांक 07/07/ 2022 को) गिरफ्तार किया गया।  




पूछताछ पर जनपद देवरिया निवासी अमन प्रताप सिंह ने बताया कि मै स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता का कार्य करता हूँ| विगत कुछ दिन पूर्व सन्तोष ग्राम प्रधान निवासी सहजवाँ थाना लार तथा राजा भाई निवासी शाहगंज व सहाबुद्दीन निवासी पटैला मेरे पास आये और मुझसे उन लोगो ने गोवंशो की गाड़ी पास कराने की बात कही और 3000 रूपये प्रति गाड़ी देने की बात कही तो मैं उन लोगो के प्रस्ताव को आय का सुलभ तरीका पाकर अपने स्थानीय पत्रकारिता का प्रभाव का उपयोग कर गोवंशो की गाड़ियों को पास कराने लगा । 



कभी दो गाड़िया , कभी तीन गाड़िया आती थी आगे आगे उपरोक्त सन्तोष , सहाबुद्दीन, राजा भाई मुझसे मिलकर अवगत कराते कि गाड़िया आ रही है तो मैं सतर्क हो जाता था और स्थानीय पुलिस की लोकेशन ज्ञात कर उनसे बचाकर उक्त गोवंशो की गाड़ियों को मै पास करा देता था यह गाडियां हफ्ते में दो दिन जाती थी । इस प्रकार उक्त कार्य करने से  प्रति सप्ताह दस - पन्द्रह हजार रूपये मुझे आसानी से मिल जाता था । तभी से यह सिलसिला चल रहा है । 



गिरफ्तार अभियुक्त: अमन प्रताप सिंह पुत्र शेषमणि सिंह निवासी चूड़िया थाना लार जनपद देवरिया



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।