मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

झांसी: झांसी में शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज में एसी और कार की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को एसिड पिलाकर…

उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप | फ़ोटो: TVL News

झांसी: झांसी में शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज में एसी और कार की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को एसिड पिलाकर मार डाला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।



झांसी के पाल कॉलोनी में साईं बाबा मंदिर के पास रहने वाले संजय कुशवाहा ने बताया कि उनकी 23 साल की बेटी ज्योति की शादी 15 अप्रैल 2021 को नई बस्ती के पटला मोहल्ला निवासी मनीष कुशवाहा से हुई थी। शादी में 5 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरक्त दहेज में कार व एसी मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे।



पिता ने बताया कि ससुराल वालों ने करीब एक माह पहले ज्योति के साथ मारपीट की थी। तब पिता बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां मारपीट करने पर वह बेटी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। तब ज्योति 28 दिसंबर को ससुराल आई थी। 30 दिसंबर की रात को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सुबह उसको बाथरूम साफ करने वाला एसिड पिला दिया।


एसिड पीने के बाद ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि अस्पताल में ससुराल वालों ने उसके गहने भी उतार लिए। मंगलवार देर रात को ज्योति ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोग ससुराल के सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।