लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर राजस्थान के दो कारोबारियों से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी: आरोपी सूरत से गिरफ्तार, गूगल पर सर्च किया था व्यवसाईयों का नंबर
जोधपुर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर राजस्थान के दो व्यवसाईयों को फोन कर ''जान के बदले'' 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड करने वाले 28 वर्षीय हरिराम उर्फ हरिश को राजस्थान पुलिस गुजरात के सूरत से गिरफ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर राजस्थान के दो कारोबारियों से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी: आरोपी सूरत से गिरफ्तार, गूगल पर सर्च किया था व्यवसाईयों का नंबर | फ़ोटो: TVL News
जोधपुर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर राजस्थान के दो व्यवसाईयों को फोन कर ''जान के बदले'' 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड करने वाले 28 वर्षीय हरिराम उर्फ हरिश को राजस्थान पुलिस गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई। राजस्थान पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक बेरोजगार था और पैसे की तंगी को लेकर इसने यह काम किया। आरोपी युवक हरिराम उर्फ हरिश पुत्र हरचंद राम बिश्नोई ने गूगल पर व्यापारियों के नंबर सर्च किए और लॉरेंस के नाम से धमकी देकर पैसे मांगे, ताकी लोग डर कर पैसा दे दें।
दरअसल, आरोपी युवक ने 16 सितम्बर को जोधपुर के बीजेएस निवासी बिल्डर पृथ्वी सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा फोन कर 50 लाख रुपए की डिमांड की और कहा पैसा नहीं भेजा व पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे| जिसके बाद बिल्डर पृथ्वी सिंह ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया। वही दूसरे व्यवसायी ज्वेलर सवाई सिंह जैन की पत्नी को 16 सितंबर की शाम को फोन कर 50 लाख रुपए मांगी थी |शास्त्री नगर निवासी सवाई सिंह जैन ने शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवा कर बताया कि प्योर गोल्ड नाम के ज्वेलरी का कारोबार है और उसकी पत्नी प्रोपराइटर है। पत्नी डिंपल शाह के फोन पर वॉट्सऐप कॉल 16 सितंबर की शाम आया था।
DCP (जोधपुर पूर्व) अमृता दुहन ने बताया,'' दो व्यवसाईयों को कॉल आई थी जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर उनको हानि पहुंचाने की धमकी दी थी। इसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और तकनीकि अनुसंधान की मदद से मुख्य आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज़ हैं। यह मजदूर है और पैसे की तंगी को लेकर इसने यह काम किया। इसने गूगल की मदद से जोधपुर के व्यवसाईयों को सर्च किया और कॉल कर धमकी दी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।