कांग्रेस की सरकार बनते ही जस्टिस लोया के हत्यारे जेल जाएंगे- शाहनवाज़ आलम
लखनऊ, 1 दिसंबर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि 2024 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जस्टिस लोया की हत्या की जाँच कराई जाएगी। उनके हत्यारों को जेल भेजकर ही जजों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
कांग्रेस की सरकार बनते ही जस्टिस लोया के हत्यारे जेल जाएंगे- शाहनवाज़ आलम | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ, 1 दिसंबर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि 2024 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जस्टिस लोया की हत्या की जाँच कराई जाएगी। उनके हत्यारों को जेल भेजकर ही जजों को न्याय कर पाने लायक भयमुक्त वातावरण दिया जा सकता है। गौरतलब है कि आज ही दिन 2014 में जस्टिस लोया संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। जिसे उनके परिजनों ने हत्या बताकर जाँच की मांग की थी लेकिन सरकार ने जाँच से इनकार कर दिया था।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जस्टिस लोया अपनी हत्या के समय सोहराबुद्दीन शेख फ़र्ज़ी मुठभेड़ कांड की सुनवाई कर रहे थे जिसमें अमित शाह मुख्य अभियुक्त थे। नागपुर में उनकी संदिग्ध मृत्यु के बाद मामला दूसरे जज को ट्रांसफर हो गया था जिन्होंने अमित शाह को बरी कर दिया था। उनकी मृत्यु पर जस्टिस लोया के परिजनों ने सवाल उठाते हुए इसे हत्या बताया था। उनका यह भी दावा था कि मृत्यु से पहले उन्हें अमित शाह के पक्ष में फैसला देने के एवज में सौ करोड़ रिश्वत की पेशकश की गयी थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि तब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में 15 विपक्षी दलों के नेताओं ने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की थी। लेकिन मोदी सरकार ने जाँच नहीं करायी थी।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर हत्यारों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि जस्टिस लोया की हत्या उसी ने करायी थी जिसने गुजरात के भाजपा नेता हरेन पांड्या की हत्या करवाई थी।
शाहनवाज़ आलम
चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।