मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कंगुवा रिलीज ट्रेलर में दिखा प्राचीन और फ्यूचरिस्टिक दुनिया का अनोखा मेल, स्टूडियो ग्रीन ने किया जारी

स्टूडियो ग्रीन की फिल्म कंगुवा ने अपने रोमांचक ट्रेलर और दिल छू लेने वाले साउंडट्रैक से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है, जिसमे…

कंगुवा रिलीज ट्रेलर में दिखा प्राचीन और फ्यूचरिस्टिक दुनिया का अनोखा मेल, स्टूडियो ग्रीन ने किया जारी
कंगुवा रिलीज ट्रेलर में दिखा प्राचीन और फ्यूचरिस्टिक दुनिया का अनोखा मेल, स्टूडियो ग्रीन ने किया जारी | फ़ोटो: TVL News

स्टूडियो ग्रीन की फिल्म कंगुवा ने अपने रोमांचक ट्रेलर और दिल छू लेने वाले साउंडट्रैक से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है, जिसमें ग्रैंड विजुअल्स और अनोखी कहानी दिखाई गई है। मेकर्स ने फिल्म की पॉपुलैरिटी को बढ़ाते हुए नया थ्रिल से भरा रिलीज ट्रेलर लॉन्च किया है। बता दें कि अब तक रिलीज हुए हर कंटेंट, चाहे ट्रेलर हो या गाने, को काफी सराहा गया है। ऐसे में, इस नए ट्रेलर के साथ, कंगुवा एक शानदार फिल्म की उम्मीद जगा रही है।


फिल्म की रोमांचक रिलीज के लिए तैयार ह??ते हुए, कंगुवा के मेकर्स ने एक थ्रिल से भरे रिलीज ट्रेलर से पर्दा उठाया है।


"स्याही और खून से लिखे गए, अतीत और वर्तमान टकराएंगे


कंगुवा का रिलीज ट्रेलर एक ऐसा विजुअल अनुभव है जो दर्शकों को बांध कर रखता है। इसमें इंटेंस एक्शन और जोरदार म्यूजिक ने इसे और भी खास बना दिया है। ट्रेलर में अतीत और भविष्य दोनों का मेल दिखाया गया है। ये हाई-टेक फ्यूचरिस्टिक और प्राचीन काल की थीम को एक साथ बखूबी पेश कर रहा है।


सुपरस्टार सूर्या का लुक कंगुवा में बिल्कुल अलग है, जो फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक होगा।  पिछली बार वो ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम में रोलेक्स के रोल में नजर आए थे और जय भीम और सोरारई पोटरु जैसी हिट फिल्मों में भी उनका काम लोगों ने बहुत पसंद किया था।  सूर्या कांगुवा में एक शक्तिशाली ऊर्जा लेकर आ रहे हैं, अपनी बैक-टू-बैक सफलताओं के साथ, जो उनके पैन-इंडिया स्टारडम को और भी ऊंचाई पर ले जाएगी। सूर्या को बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है, उन्हें अच्छी कहानियों को चुनने का बहुत शौक है। इस तरह से उन्हें कंगुवा में देखना एक अनोखा अनुभव होगा। ट्रेलर साउथ इंडियन सिनेमा की एक और शानदार फिल्म का भी संकेत दे रहा है।


'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है, जिसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है। ये पुष्पा, सिंघम और दूसरी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा बड़ी है। फिल्म को इंडिया के अलावा, 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। यह फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।