मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

TVF के पंचायत सीज़न 3 के लिए प्राइम वीडियो लौकी के जरिए चला रहा है कमाल का मार्केटिंग कैंपेन!

फुलेरा की पसंदीदा लौकी को बड़े-बड़े गुब्बारे में बदल दिया गया, जिस पर पंचायत के नए सीजन की प्रीमियर डेट दिखाई गई! उन लौकियों को मुंबई, दिल्ली और जयपुर में स्थानीय टैक्सियों पर रखा गया और लॉन्च से पहल…

TVF के पंचायत सीज़न 3 के लिए प्राइम वीडियो लौकी के जरिए चला रहा है कमाल का मार्केटिंग कैंपेन!
TVF के पंचायत सीज़न 3 के लिए प्राइम वीडियो लौकी के जरिए चला रहा है कमाल का मार्केटिंग कैंपेन! | फ़ोटो: TVL News

फुलेरा की पसंदीदा लौकी को बड़े-बड़े गुब्बारे में बदल दिया गया, जिस पर पंचायत के नए सीजन की प्रीमियर डेट दिखाई गई! उन लौकियों को मुंबई, दिल्ली और जयपुर में स्थानीय टैक्सियों पर रखा गया और लॉन्च से पहले जरूरी मार्केट्स में प्लान के मुताबिक पोजीशन किया गया।


भारत में पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉम प्राइम वीडियो ने अपकमिंग अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ "पंचायत" सीज़न 3 के लिए एक अनोखा मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है। बता दें कि यह सीरीज 28 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। सीरीज़ के प्रीमियर की तारीख की घोषणा के लिए मार्केटिंग के पहले दौर की सफ़लता के बाद, प्राइम वीडियो ने एक और क्रिएटिव प्रमोशनल आइडिया पेश किया। उन्होंने पंचायत के आइकॉनिक मैस्कॉट लौकी को बड़े गुब्बारे के रूप में इस्तेमाल किया है, जो की अपने आप में एक नया और अनोखे अंदाज़ है।


इस कैंपेन में दिखाया गया है कि कभी-कभी साधारण आइडियाज भी बहुत जबरदस्त हो सकते हैं। उन्होंने अनोखे अंदाज ने एक आम सब्जी, लौकी को एक दिलचस्प सिंबल में बदल दिया है जो सबको निगाहें अपनी तरफ खीच रहा है और साथ ही सभी के बीच दिलचस्प चर्चा शुरू करता है। लौकी का मेकओवर सीरीज की कहानी से मिलता जुलता है, जहां आम सी दिखने वाली चीज खास हो जाती है।


25 मई से 27 मई तक तीन दिनों तक इस मार्केटिंग कैंपेन को चलाया गया, जिसमें मुंबई, दिल्ली और जयपुर में टैक्सियों पर लौकी के आकार के बड़े-बड़े गुब्बारे लगाए गए। इन गुब्बारों पर पंचायत के प्रीमियर की तारीख़ लिखी हुई थी। इन्हें पॉपुलर पब्लिक प्लेसेज पर भी रखा गया, जिससे पंचायत के नए सीज़न के प्रीमियर के लिए काफ़ी उत्साह और प्रत्याशा पैदा हुई है। 25 मई से, मुंबईकरों ने उन्हें जुहू बीच और कार्टर रोड पर देखा, और जयपुर के लोगों ने उन्हें राज मंदिर मूवी थिएटर पर देखा।  27 मई से, दिल्ली के कॉनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन जैसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे दिखाए जाएंगे।


एक साधारण लेकिन कमाल के मार्केटिंग कैंपेन ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, और अब सभी द्वारा पंचायत के प्राइम वीडियो पर लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।