मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही भाजपा: यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी पर सपा अध्यक्ष

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से घबराई और बौखलाई भाजपा सरकार यूपी चुनाव लडने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सा…

यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही भाजपा: यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी पर सपा अध्यक्ष
यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही भाजपा: यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी पर सपा अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से घबराई और बौखलाई भाजपा सरकार यूपी चुनाव लडने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को साथ लेकर आई है। उन्होंने  कहा कि भाजपा के लोग नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले हैं, यह सौहार्द की सुगंध को नहीं पसंद करते हैं। यह कन्नौज और इत्र को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कन्नौज और इत्र को बदनाम कर रही है। जनता सब समझ रही है, विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करेगी।



यादव आज कन्नौज में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में जनता नहीं जा रही है। इनकी रैली के आयोजक लेखपाल और सरकारी अधिकारी हैं। कर्मचारी बेमन से ले जाये जाते है। भाजपा सरकार जाने वाली है और समाजवादी पार्टी की नई सरकार आने वाली है। इसी से घबराकर भाजपा छापेमारी कर रही है। भाजपा के लोगों को इत्र नहीं पसंद है, उन्हें दुर्गंध पसंद है। ये कागज के झूठे बिना सुगंध वाले फूल हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा विधानसभा चुनाव में जहां जहां भाजपा हारने लगती है वहां केंद्रीय एजेंसियों से छापे करवाती है। यही हाल बंगाल में किया। बंगाल की जनता ने उन्हें सबक सिखाया। तमिलन???डु में छापा मरवाया तो तमिलनाडु की जनता ने भी उन्हें सबक सिखाया। अब उत्तर प्रदेश की जनता भी उन्हें सबक सिखाएगी। 


 

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से गठबंधन किया है। भाजपा ने ईडी, सीबीआई और आईटी  के साथ गठबंधन किया है। भाजपा के दिल्ली के नेता जब लखनऊ आते हैं तो अपने साथ केंद्रीय एजेंसियों को भी लेकर आते हैं। भाजपा इनको साथ लेकर चुनाव लड़ती है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में पहले जिस इत्र व्यापारी के यहां छापा मारा गया उसकी सीडीआर निकाली जाए तो पता चल जाएगा कि उसके संबंध किससे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक किस आधार पर उसका संबंध सपा से बता रहे थे। सच्चाई यह है कि वह भाजपा का आदमी है। सरकार बताए कि कानपुर में व्यापारी के पास इतना नोट कैसे आया? किन बैंकों से नोट निकाला गया? श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नोटबंदी पूरी तरह से फेल हुई। ऐसी जीएसटी लाई गई कि लोग पैसा इकट्ठा करने लगे हैं। इन्हीं सबसे खिसिया कर सरकार के इशारे पर एजेंसियों ने आज समाजवादी पार्टी के एमएलसी के यहां छापा मारा है।  



 यादव ने कहा कि भाजपा को चिढ़ है कि सपा के नाम पर इत्र कैसे बन गया। मैं कन्नौज के लोगों से अपील करता हूं कि सच्चे फूलों का व्यापार करने वाले लोग झूठे फूलों को हटाए। कन्नौज सुगंध की राजधानी है। भाजपाई दुर्गंध को पसंद करते हैं। यहां का किसान और व्यापारी इत्र से जुड़ा हुआ है। समाजवादियों का इतिहास कन्नौज से जुड़ा हुआ है। श्री यादव ने कहा कि यह गंगा-जमुनी संस्कृति से जुड़ा है। कन्नौज की जनता जयचंदो को पहचानती है। इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।



समाजवादी सरकार में कन्नौज का विकास हुआ। हम परफ्यूमरी पार्क और म्यूजियम बना रहे थे जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। इसके साथ ही कॉउ मिल्क (गाय का दूध) के प्लांट का सत्यानाश कर दिया। सपा सरकार कन्नौज में परफ्यूम कोर्स शुरू करने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज बना रही थी। सपा सरकार होती तो कन्नौज के इत्र का डंका पूरे देश में और दुनिया में बजता। जब से बीजेपी सरकार आई कन्नौज का कोई विकास नहीं हुआ। मंडियों का काम रोक दिया। भाजपा फॉरेंसिक लैब बनाने का काम रोक दिया। इस बार इत्र का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा। 



अखिलेष यादव ने कहा कि हिटलर के जमाने में तो प्रोपेगेंडा का एक विभाग होता था लेकिन यहां पर पूरी भाजपा नफरत, दुर्गंध और झूठ फैलाने के लिए काम कर रही है। 



''दिल्ली और लखनऊ की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं"

यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही है। जिस अधिकारी को 2 दिन के बाद रिटायर होना था, उसे केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन देकर यूपी का मुख्य सचिव बना दिया। यहां बाबा मुख्यमंत्री सोते रहे। भाजपा के डबल इंजन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश को डबल इंजन सरकारों से कोई लाभ नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी का एक रथ भाजपा के छह रथो पर भारी साबित हुआ है। इसीलिए भाजपा अब अनैतिक और अलोकतांत्रिक व्यवहार पर उतर आई है। सन् 2022 में जनता इसके लिए उसे माफ नहीं करेगी। 



''पीयूष जैन पर छापा पड़ा और जब सच्चाई सामने आई तो भारतीय जनता पार्टी खुद बदनाम हो गई'

अखिलेष यादव ने कहा कि,''पीयूष जैन पर छापे की सच्चाई के बाद BJP खुद बदनाम हुई। अपनी बदनामी बचाने के लिए सपा MLC के यहां छापे पड़े। BJP इत्र और कन्नौज को बदनाम कर रही है। हम इत्र व्यापारियों को उनका सम्मान वापस देंगे और उनके इत्र का डंका दुनिया में बजे उसमें भी मदद करेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।