मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर में प्रेमी संग भागी युवती के परिजनों ने विवेचक दरोगा को लड़की के साथ कमरे में किया बंद, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस बोलीं- मारपीट को रोकने के लिए SI ने पकड़ा था युवती का हाथ

कानपुर: कानपुर के ककवन क्षेत्र से कल यानी रविवार शाम को एक दारोगा द्वारा कथित रूप से युवती के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सामने आया है| सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दारोगा एक युवती को दोनो हा…

कानपुर में प्रेमी संग भागी युवती के परिजनों ने विवेचक दरोगा को लड़की के साथ कमरे में किया बंद, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस बोलीं- मारपीट को रोकने के लिए SI ने पकड़ा था युवती का हाथ
कानपुर में प्रेमी संग भागी युवती के परिजनों ने विवेचक दरोगा को लड़की के साथ कमरे में किया बंद, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस बोलीं- मारपीट को रोकने के लिए SI ने पकड़ा था युवती का हाथ | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर के ककवन क्षेत्र से कल यानी रविवार शाम को एक दारोगा द्वारा कथित रूप से युवती के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सामने आया है| सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दारोगा एक युवती को दोनो हाथों से दबोचे हुए नजर आ रहा है| महिला गेट की तरफ बढ़ती दिख रही है लेकिन दारोगा उसे पीछे खींचते हुए दुर्व्यवहार करते नजर आ रहा है| वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने इस मामले का संज्ञान लिया| एडीसीपी लाखन सिंह यादव समेत अन्य आला अफसरों को जांच के लिए मौके पर भेज दिया है| गांव का माहौल न बिगड़ जाए, इसके लिए देर रात में ककवन स्थित हरिपुरवा गांव में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है|

यह पूरा मामला थाना ककवन की विषधन चौकी स्थिति हरिपुरवा गांव का है| हरिपुरवा गांव के रहने वाले रामेश्वर की बेटी ने भागकर अपने प्रेमी विवेक से प्रेम विवाह किया था| दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था| इसी संबंध में रामेश्वर ने 3 दिसंबर को विवेक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था| इस मामले में विवेचक के तौर पर दरोगा गर्वित त्यागी और कांस्टेबल माथुर चौधरी रविवार शाम को पीड़िता के घर पहुंचा था|



दरोगा गर्वित त्यागी ने अभी पूछताछ शुरू ही की थी कि लड़की के परिजनों ने पुलिस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए| घरवालों ने दारोगा व कांस्टेबल से मारपीट की | फिर लड़की की बड़ी बहन को दरोगा के साथ कमरे में बंद कर दिया|  और फिर दरोगा को फंसाने के लिए झूठ-मूठ का नाटक करते हुए उसने अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और जोर-जोर से चिल्ल... लड़की की बड़ी बहन को भी कमरे के अंदर भेजा. फिर दरोगा को फंसाने के लिए झूठ-मूठ का नाटक करते हुए उसने अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि दारोगा उसके साथ गलत हरकत कर रहा है|



अपने बचाव में दारोगा ने बंद कमरे में पीड़िता की बड़ी बहन को दबोच लिया| इसी दौरान महिला के किसी परिजन ने ही वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया|



वीडियो में तो दिख रहा है कि दरोगा ही महिला को काबू किए हुए हैं| इसमें वह महिला का हाथ ऐंठ कर पकड़े नजर आ रहे हैं| कमरे के बहार खड़े लोगों  दरोगा को छेड़छाड़ के मामले में फंसाने को बोल रहे हैं| मौके से सिपाही ने भाग कर पीआरबी 112 पर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची|

पुलिस के मुताबिक,''25 दिसंबर को हरिपुरवा विषधन निवासी रामेश्वर पुत्र अकबर के घर विवेचना के क्रम में वादी का आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए विवेचक उप निरीक्षक गर्वित त्यागी वादी (रामेश्वर) के घर गये थे। दरअसल, रामेश्वर ने 3 दिसंबर को थाना ककवन में एक मामला दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री के अभियुक्त विवेक द्वारा अपहरण किए जाने की बात कही थी।


विवेचना के क्रम में लड़की को बरामद कर विवेचक दारोगा द्वारा लड़के एवं लड़की का बया?? लिया गया तथा यह पाया गया कि दोनों बालिग हैं एवं अपनी मर्जी से स्वतंत्र इच्छा के साथ उन्होंने सक्षम न्यायालय में विधि अनुरूप विवाह कर लिया है। 


विवेचना के क्रम में अन्तिम रिपोर्ट दाखिल किये जाने हेतु आधार कार्ड के लिये रविवार शाम 04:30 बजे रामेश्वर के आवास पर पहुँचे। विवेचक के साथ वादी एवं वादी के परिजनों ने उनकी लड़की वापस लाकर देने की बात कहकर विवेचक उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता, दुर्व्यवहार एवं मारपीट की एवं मोबाइल छीनकर उपनिरीक्षक को घर के अन्दर बन्द कर दिया तथा बाहर से कुन्डी लगा दी। 


पुलिस ने बताया,' वीडियो में दिख रही युवती के साथ हाथापाई दारोगा के द्वारा विषम परिस्थितियों में अपने बचाव के लिए किया जाना पाया गया है। इस घटना की सूचना साथ में गये आरक्षी द्वारा भागकर अन्य व्यक्ति से मोबाइल मांगकर 112 को दी गयी। जिसके बाद पीआरवी तथा चौकी प्रभारी द्वारा आकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।


घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा तुरन्त कानपुर पश्चिम के अपर पुलिस उपायुक्त लखन सिंह यादव तथा कानपुर दक्षिण की अपर पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा  को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया| जिन्होंने घटनास्थल पर जाकर पूरी रात सभी तथ्यों को समझा, जाँचा तथा परीक्षण किया। 


अंकिता शर्मा तथा लखन सिंह की जाँच में यह पाया गया की उपनिरीक्षक ने विषम परिस्थितियों में स्वयं के बचाव हेतु युवती के हाथ पकड़ रखे थे जिससे की उसके साथ किसी अन्य प्रकार की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए। घटना के समय उपस्थित एवं घटना से जुड़े सभी लोगों के बयान, उनके बयानों का परीक्षण, बयानों का प्रति परीक्षण, आस पड़ोस के सभी उपस्थित लोगों के बयान, पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फ़ीड, अन्य लोगों से प्राप्त मल्टी मीडिया मोबाइल से लिए गए फुटेज आदि को देखना आदि जाँच के कार्य किए गए है।



पुलिस ने बताया,' इस संदर्भ में पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों से बचा जा सके।


मारपीट को रोकने के लिए दरोगा ने पकड़ा था महिला का हाथ : पुलिस कमिश्नर

कानपुर पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड ने कहा,'एक सब इंस्पेक्टर द्वारा कथित रूप से एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया। महिला द्वारा की जा रही मारपीट को रोकने के लिए दरोगा ने महिला का हाथ पकड़ा था। आगे की कार्रवाई जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।