मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छह अगस्त को कन्नौज में 'समाजवादी विकास-रोजगार' यात्रा निकालेगी सपा,कहा- भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 6 अगस्त 2023 को कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकाली जाएगी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट से मंडी…

छह अगस्त को कन्नौज में 'समाजवादी विकास-रोजगार' यात्रा निकालेगी सपा,कहा- भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
छह अगस्त को कन्नौज में 'समाजवादी विकास-रोजगार' यात्रा निकालेगी सपा,कहा- भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 6 अगस्त 2023 को कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकाली जाएगी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट से मंडी तक समाजवादी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शिरकत करेंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने बयान में कहा,''अखिलेश यादव की यह यात्रा भाजपा सरकार के दौर में कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बर्बादी को रेखांकित करेगी। अपने इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिनों के दौर से गुजर रहा है।


समाजवादी पार्टी ने आगे कहा,''अखिलेश यादव ने कन्नौज के विकास के लिए दूरदर्शी नीतियां अपनाते हुए कई कदम उठाए थे। कन्नौज इत्र उद्योग के लिए मशहूर है, इस उद्योग के विकास के साथ इत्र म्यूजियम बनाने की योजना बनाई थी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट भी समाजवादी सरकार में लगा था। दुग्ध विकास की इस योजना को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। यहां एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी चालू करने का काम भी हुआ था। कन्नौज में जिला अस्पताल में महिला विंग का निर्माण और कन्नौज-तिर्वा 4 लेन सड़क का भी निर्माण हुआ था।  



 उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे न सिर्फ राज्य का विकास अवरूद्ध हुआ है बल्कि रोजगार न मिलने से नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में हो गया है। भाजपा ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बर्बाद करना ही अपना विद्वेषी स्वभाव बना लिया है। इन दिनों गर्मी की तपन, बिजली की महंगाई के साथ घंटों-घंटों कटौती से लोग त्रस्त है। 


सपा ने कहा,''  भाजपा सरकार ने जनता से किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिली है। रोटी-रोजगार के भी वादे हवाई साबित हुए है। विपक्षियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 


 भाजपा सरकार ने जनता से किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिली है। रोटी-रोजगार के भी वादे हवाई साबित हुए है। विपक्षियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  विकास कार्यों के प्रति भाजपा की उपेक्षापूर्ण नीति और कानून व्यवस्था की बदहाली को देखते हुए जनता में भारी आक्रोश है। श्री अखिलेश यादव 6 अगस्त 2023 को समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा का नेतृत्व करेंगे। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।