कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के हिरामनपुर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर के हिरामनपुर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार 3 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
कानपुर के डीसीपी अनूप सिंह ने बताया,''एक तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर की छत गिरने से एक परिवार के 4 लोग मलबे के नीचे दब गए। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने 3 लोगों(पत्नी, बेटी और बेटे) को मृत घोषित कर दिया, एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकान गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाने और पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं|