मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कानपुर: वाहन चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की 6 बाइक बरामद

● थाना जाजमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता● तीन अभियुक्तो के पास से चोरी की 6 बाइक बरामद ●उन्नाव से शहर आकर करते थे चोरी की घटनाएं ● एक के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामदकानपुर: जनपद उन्नाव से आ…

कानपुर: वाहन चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की 6 बाइक बरामद
कानपुर: वाहन चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की 6 बाइक बरामद | फ़ोटो: TVL News

● थाना जाजमऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

● तीन अभियुक्तो के पास से चोरी की 6 बाइक बरामद 

●उन्नाव से शहर आकर करते थे चोरी की घटनाएं 

● एक के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद

कानपुर:  जनपद उन्नाव से आकर शहर में वाहन चोरी की वारदातें करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को थाना जाजमऊ पुलिस ने दबोच लिया। गैंग के पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल व एक तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तो से पुलिस पूछताछ कर रही है।

चेकिंग में चढे हत्थे



थाना जाजमऊ पुरानी चुंगी रोड छबीलेपुरवा तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल को पकड़ लिया और पूछताछ में मोटर साइकिल का चोरी किया जाना पाया गया।


 कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उनके पास और भी मोटर साइकिल चोरी की है जो उनके द्वारा छिपा कर लोहा मैदान शिवगोदावरी क्षेत्र में छिपा कर रख दी गयी है। अतः 05 अन्य मोटर साइकिलों को चोरी की निशादेही पर बरामद किया गया। इसके साथ ही एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।



06 मोटर साइकिल में से 01 मोटर साइकिल थाना क्षेत्र जाजमऊ से सम्बंधित व एक मोटर साइकिल थाना क्षेत्र चकेरी से सम्बन्धित पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना जाजमऊ व थाना चकेरी में पंजीकृत हैं मुकदमें। अन्य चार चोरी की मोटर साइकिल के बारे में अन्य थाना क्षेत्रों से जानकारी की जा रही है।


शहर भर मे करते थे वारदात पूछताछ में चोरों द्वारा बताया गया कि वह उन्नाव से आकर शहर में घूम घूम कर चोरी की घटनाओं को करते थे और उन्हें छिपा कर रख देते थे तथा राह चलते लोगों को अपनी मजरूरी का बहाना बता कर बेच देते हैं। अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।



अभियुक्तों की पहचान 

1. मो0 आसिफ S/O अनवार हुसैन उर्फ कल्लू नि म0न0 115/347 इकलाक नगर पीपर खेडा थाना गंगा घाट जिला उन्नाव उम्र करीव 19 वर्ष 

2. मो अरवाज S/O मो नसीम नि म0न0 422 मोतीनगर जाजमऊ थाना जाजमऊ- एक तमंचा नाजायज 315 बोर सम्बन्धित मु0अ0सं0 04/22 धारा 3/25 आर्स एक्ट 

3. रियाज S/O मो0 आजाद नि0 325 इकलाख नगर पीपर खेडा थाना गंगाघाट जिला उन्नाव



बरादमगी करने वाली टीम

 पवन कुमार थाना अध्यक्ष जाजमऊ, उ0नि0 राज कुमार सिंह चौकी प्रभारी शिवगोदावरी, हे0का0 टेमवीर,का0 अतुल कुमार, का0 पालेन्द्र सिंह,का0 नवीन कुमार,का0 धीरज कुमार,का0 अर्जुन कुमार, का0 अनिल कुमार शामिल रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।