● सिगरेट पीकर युवक जाने लगता तो महिला ने मांगे पैसे
● पैसे न देने पर महिला ने किया विरोध तो युवक ने की मारपीट
● धारदार हथियार से महिला पर किया वार..महिला हुई घायल
● महिला के कान में गंभीर रूप से चोट आई है
● वादी और अभियुक्त दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं
● पीड़िता की मां ने तहरीर में तीन को किया नामजद
● नामजद अभियुक्त की पत्नी और मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
● सिगरेट के पैसे मांगने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार
कानपुर: चकेरी थाना के जाजमऊ क्षेत्र में 26 अगस्त गुरुवार देर रात सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद हो गया। इस पर युवक ने दुकानदार युवती पर चापड़ से हमला कर दिया। सूचना मिलने के आठ मिनट के भीतर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को कांशीराम अस्पताल भेज दिया जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। 27 अगस्त को युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त की मां और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर पुलिस ने बताया,'बाद में थानाक्षेत्र चकेरी अन्तर्गत सिगरेट का पैसा माँगने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना 26 अगस्त रात करीब पौने 12 की है। महबूब खां निवासी संजय नगर, जाजमऊ ने पड़ोस में पान मसाला और सिगरेट की दुकान करने वाली रोशनी के यहां से सिगरेट ले ली। सिगरेट पीनके बाद जब रोशनी ने पैसे मांगे तो महबूब ने देने से इंकार कर दिया। इस पर विवाद हुआ तो महबूब ने रोशनी पर चापड़ से हमला कर दिया। इससे रोशनी के कान के पास गंभीर चोट आ गई।
इसी बीच किसी ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना के आठ मिनट के अंदर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को कांशीराम अस्पताल भेज दिया जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। अब युवती की हालत सामान्य है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त की मां और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर पुलिस दबिश दे रही थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दो विक्षिप्त महिलाएं भी अभियुक्त के घर पर मिली। जिन्हें वह पिछले एक साल से घर में रखे हए था। दोनों विक्षिप्त महिलाओं को महिला थाना भेज दिया गया है।
एडीसीपी ईस्ट सोमेन्द्र मीणा ने बताया,''सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसपर युवक ने हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमे में नामजद दो को गिरफ्तार कर लिया है, मुख्य अभियुक्त महबूब खां को पुलिस टीम ने घन्टाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।