मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

कानपुर: पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा ले गए बीजेपी नेता और समर्थक, पुलिस ने कहा-अपराधी के साथियों ने अपराधी को भगा ले...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम के सामने ही कई मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर को भगा ले जाने का मामला सामने आया है| इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कानपुर के नौबस्ता थाने की…

कानपुर: पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा ले गए बीजेपी नेता और समर्थक, पुलिस ने कहा-अपराधी के साथियों ने अपराधी को भगा ले...
कानपुर: पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा ले गए बीजेपी नेता और समर्थक, पुलिस ने कहा-अपराधी के साथियों ने अपराधी को भगा ले... | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम के सामने ही कई मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर को भगा ले जाने का मामला सामने आया है| इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कानपुर के नौबस्ता थाने की पुलिस अपराधी को सरकारी गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रही है, वहीं करीब 10 की संख्या में दूसरे अराजक तत्व हैं जो धक्कामुक्की करते दिख रहे हैं| इस दौरान इन बदमाशों की पुलिस से झड़प साफ-साफ देखी जा सकती है|ये अराजक तत्व, आरोपी को भगा ले जाने में कामयाब हुए|



भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर सिंह भदौरिया का भी नाम सामने आ रह है| इस वीडियो के मुताबिक, एक स्थानीय बीजेपी नेता और उनके समर्थक पुलिस पर हमला करते दिख रहे | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर सिंह भदौरिया भी वीडियो में दिख रहे| ये घटना कानपुर के नौबस्ता के उस्मानपुर इलाके की है|



इस पूरे मामले में स्थानीय नेता का नाम भी सामने आ रहा है, आरोप है कि उस नेता ने मनोज सिंह को अपने एक कार्यक्रम में बुलाया था और उसके कार्यकर्ताओं ने ही मनोज सिंह को छुड़ाया है| हालांकि, पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में किसी भी नेता का नाम तक नहीं लिया है| फरार अपराधी का नाम लेती ही नजर आई है|



थाना क्षेत्र नौबस्ता में अपराधी के साथियों द्वारा अपराधी को भगा ले जाने और पुलिस टीम से अभद्रता करने के मामले पर एडीसीपी साउथ कानपुर बसंत लाल ने बताया,''आज दोपहर आकर्षण गेस्ट हाउस के पास एक मनोज सिंह नामक अपराधी के हाने की सूचना मिली। पुलिस टीम जब पकड़कर गाड़ी में बैठने लगी तो उनके कुछ साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। जब पुलिस ने उनसे बात की तब आरोपी भाग गया| बसंत लाल ने बताया,''घटनाक्रम में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ़्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी|




बता दें कि, हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पर 27 मुकदमे चल रहे हैं|  मिली जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके के उस्मानपुर में बीजेपी के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन का समारोह एक गेस्टहाउस में चल रहा था| जन्मदिन की पार्टी में शहर का हिस्ट्रीशीर मनोज सिंह भी पहुंचा था| पुलिस के इसकी खबर मिली| इस पर पुलिस की टीम बीजेपी नेता के कार्यक्रम में पहुंची और वहां से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे बदमाश मनोज को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी



इस बात की जानकारी जैसे ही बीजेपी नेता नारायण सिंह को लगी तो वो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस टीम को घेर लिया और मनोज को ले जाने का विरोध करने लगे| इस दौरान पुलिस और बीजेपी नेता और उसके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई| वहीं, कुछ लोगों ने जीप पर बैठे बदमाश को भगा दिया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।