मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई होजरी व्यापारी की हत्या: पत्नी के अवैध संबधों के शक में तंत्र मंत्र करवा रहा था व्यापारी, दो आरोपी पुलिस ने दबोचे- एक अभी फरार

●13 अगस्त को बाइक पर घर से गया था व्यापारी ● हमीरपुर के जंगल में मिला था व्यापारी का शव ●फतेहपुर के कल्याणपुर में जली हालत में मिली बाइक● पत्नी के अवैध संबधों के शक में तंत्र मंत्र करवा रहा था व्यापा…

तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई होजरी व्यापारी की हत्या: पत्नी के अवैध संबधों के शक में तंत्र मंत्र करवा रहा था व्यापारी, दो आरोपी पुलिस ने दबोचे- एक अभी फरार
तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई होजरी व्यापारी की हत्या: पत्नी के अवैध संबधों के शक में तंत्र मंत्र करवा रहा था व्यापारी, दो आरोपी पुलिस ने दबोचे- एक अभी फरार | फ़ोटो: TVL News

13 अगस्त को बाइक पर घर से गया था व्यापारी 

● हमीरपुर के जंगल में मिला था व्यापारी का शव 

फतेहपुर के कल्याणपुर में जली हालत में मिली बाइक

● पत्नी के अवैध संबधों के शक में तंत्र मंत्र करवा रहा था व्यापारी

● तंत्र मंत्र का असर न होने पर तांत्रिक के पास ले गये लोगों से हुआ विवाद 

● खुद को फंसता देख नये बने दोस्तों ने ही कर दी व्यापारी की हत्या

● तंत्र मंत्र कराने के लिए 70 हजार रुपये भी हड़प कर गये नये दोस्त

● तांत्रिक से मिलवाने का झांसा देकर ले गये थे जनपद हमीरपुर 

● पुलिस न जान पाए इसके लिए बाइक को अलग ले जाकर जलाया 

● पुलिस ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

● हत्या में शामिल दो अभियुक्त पुलिस ने दबोचे.. तीसरा अभी फरार 

● जली हुई बाइक, लूटे गये रुपये और सामान भी पुलिस ने किया बरामद



कानपुर: थाना फजलगंज से 13 अगस्त को गायब होजरी व्यापारी की हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में उसके नये बने दोस्तों ने ही कर दी थी। होजरी व्यापारी पत्नी के अवैध संबधों के शक में तांत्रिकों के चक्कर में फंस गया था। तांत्रिक के यहां बने नये दोस्तों ने व्यापारी से तंत्र मंत्र करवाने के नाम पर खूब रुपये भी ठग लिये। लेकिन जब तंत्र मंत्र का कोई असर नहीं हुआ और व्यापारी से विवाद हुआ तब नये बने दोस्तों ने हमीरपुर जनपद के जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का महज 40 घंटे में ही खुलासा कर दिया है।



यह था मामला

 बीती 13 अगस्त को दर्शनपुरवा थाना फजलगंज निवासी होजरी व्यापारी नीरज दीक्षित घर से कहीं चले गये। अगले दिन परिजनों ने उनकी गुमशुदगी थाना फजलगंज में लिखाई। 17 अगस्त को नीरज का शव जनपद हमीरपुर के थाना कुरारा के जंगल में सड़ी हालत में पड़ा मिला। कपड़ो से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने 19 अगस्त को गुमशुदगी को हत्या में बदलते हुए मुकदमा लिखा। तब से पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 



मोबाइल ने खोले राज

 मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब नीरज के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तब पूरा मामला खुला। इस आधार पर पुलिस ने थाना महाराजपुर के शैलेन्द्र कुशवाहा और धर्मेंद्र को उठाया। दोनों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने सारी घटना कबूल कर ली। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त श्यामू कुशवाहा पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।



तंत्र मंत्र का था चक्कर

 अभियुक्तों ने बताया कि नीरज को अपनी पत्नी के अवैध संबध होने का शक था। इसके लिए नीरज महाराजपुर के एक तांत्रिक के पास गया था। वहीं पर शैलेन्द और श्यामू से उसकी मुलाकात हुई। शैलेन्द्र भी वहां आया हुआ था। इस पर नीरज ने अपनी सारी बात बताई तो शैलेन्द्र ने उससे कहा कि बिधनू में एक बाबा हैं वह अच्छा तंत्र मंत्र करते हैं। यह कहकर उसने 70 हजार रुपये भी ले लिये।



फिर हआ विवाद 

जब तंत्र मंत्र का असर नहीं हुआ तो नीरज ने शैलेंद्र से शिकायत की तो इस पर दोनों का विवाद हो गया। शैलेन्द्र ने चाल चलते हुए कहा कि एक और बाबा हैं हमीरपुर में उनके पास चलते हैं। इसी का झांसा देकर 13 अगस्त को शैलेन्द्र और श्यामू नीरज को महाराजपुर के रहने वाले धर्मेंद्र के पास ले गये। बताया कि धर्मेद्र तांत्रिक का लड़का है। फिर चारों हमीरपुर गये और जंगल में ही नीरज की गला घोटकर हत्या करके शव फेंक दिया। इसके बाद बाइक को फतेहपुर के कल्याणपुर में लाकर जला दिया।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।