रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की ने तीन लोगों पर कथित तौर पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है| 16 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की का आरोप है कि,'उसको 21 अगस्त को तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रात भर सामूहकि बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। उधर,रायबरेली पुलिस ने दावा करते हुए कहा, लड़की द्वारा तीन लोगों पर लगाये गये आरोपों की पुष्टि नही हुई है, घटना असत्य पाई गयी है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित लड़की (16) ने आरोप लगाया है कि 21-08-2022 को शौच से वापस आते वक्त ग्राम संतोष पुर मजरे जनई निवासी शिव शंकर मिश्रा उर्फ नान्ह पंडित पुत्र विमल कुमार मिश्रा ने साथियों के साथ जबरदस्ती पकडकर (अपहरण कर) गाड़ी पर बठा कर, ले जाकर दुरविलन मंदिर परिसर में स्थित कुएं के पास रात भर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किए| और कट्टा दिखाकर धमकी देते रहे कि किसी से कुछ बताया या पुलिस के पास गई तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा, 22-08-2022 को सुबह लगभग 4:00 बजे कुछ लोगों की आहट सून शिव शंकर मिश्रा (उर्फ ) नान्ह पंडित ने कुएं में फेक दिए।
लड़की के पिता ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगया है| पीड़िता के पिता के मुताबिक'' 22 अगस्त को पुलिस से बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह 30 अगस्त को एसपी से न्याय की गुहार लगाया। वहीं इस संबंध मे पुलिस का कहना है, इस तरह की कोई घटना जनपद रायबरेली में घटित नही हुई है।
वहीं, लड़की के पिता का आरोप है कि,' जब मैं अपनी बेटी को साथ लेकर थाना महराजगज' घटना की शिकायत करने गया तो थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 22/08/20222 को सुबह 8:30 बजे से रात के 11:30 बजे तक मुझे और मेरी नाबालिग बेटी को बैठाये थे और बीच बीच मे मुझे अंदर कमरे में लेजाकर मुझे बेल्ट से मारे भी और भद्दी 2 गालियां और धमकी दिए कि अगर सादे पन्ने पर अंगूठा नही लगाओगे और तुम्हारी बेटी सादे पन्ने पर दशकत नही करेगी तो जो उसके साथ हुआ है वही तुम्हारी बेटी के साथ पूरे थाने से करवाऊंगा | मुझे और मेरी बेटी से सादे कागज पर जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिए | रात में 11:30 बजे थाने से मुझे और मेरी बेटी को भगा दिए।
फेरु का पुरवा गांव के रहने वाले युवती के पिता (लल्लन पासी पुत्र स्वराम सेवक) ने एसपी को लिखे शिकायती पत्र कहा है,' मेरी बेटी (16 वर्ष) 21 अगस्त को शाम लगभग 8:00 बजे शौच के लिए गयी थी| शौच से वापस आते समय संतोष पुर मजरे जनई गांव निवासी शिव शंकर मिश्रा उर्फ नान्ह और उसके 2 साथियों ने मेरी पुत्री के सीने पर कट्टा लगाकर जबरदस्ती अपहरण कर गाड़ी पर बठा कर, लेकरमंदिर परिसर में स्थित कुएं के पास रात भर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किए और निजा अगा स्तन मूके से और पेंडू पर लात से मारे,और कट्टा दिखाकर धमकी देते रहे कि साली पासिन अगर किसी से कुछ बताया या पुलिस के पास गई तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे,मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा|
22-08-2022 को सुबह लगभग 4:00 बजे कुछ लोगों की आहट सून शिव शंकर मिश्रा (उर्फ ) नान्ह पंडित वा दोनों अन्य बोले की साली पासिन को इसी कुएं में फेंक दो इसी कुएं में इब कर मर जाएगी,और मेरी बेटी को कुएं में फेक दिए। इसके बाद 27/08/2022 को शाम लगभग 9 बजे शिवशंकर मिश्रा उर्फ नान्ह पंडित सात-आठ लोगों के साथ मेरे घर में घुसकर मेरे घर के सभी लोगों लल्लन,श्यामा फूलचंद राम चंद,शिवा,रेखा को जातिसूचक गाली देते हुए धमकी दिए कि साले पासी तुम लोग पुलिस के पास जाकर देख लिए, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाया, अगर दुबारा SP, या DM के पास गए तो तुम सब को गोली मार दूंगा। घटना के बाद से ही मेरा पूरा परिवार डरा व सहमा है।
लड़की के पिता के मुताबिक'',जब मैं अपनी बेटी को साथ लेकर थाना महराजगज' घटना की शिकायत करने गया तो थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 22/08/20222 को सुबह 8:30 am से रात के 11:30 pm तक मुझे और मेरी नाबालिग बेटी को बैठाये थे और बीच बीच मे मुझे अंदर कमरे में लेजाकर मुझे बेल्ट से मारे भी और भद्दी 2 गालियां और धमकी दिए कि साले पासी अगर सादे पन्ने पर अंगूठा नही लगाओगे और तुम्हारी बेटी सादे पन्ने पर दशकत नही करेगी तो जो उसके साथ हुआ है वही तुम्हारी बेटी के साथ पूरे थाने से करवाऊंगा और मुझे सादे कागज पर जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिए और मेरी बेटी से जबरदस्ती दशकत करवा लिए। रात में 11:30pm पर थाने से मुझसे और मेरी बेटी को भगा दिए।
अपहरण कर गैंगरेप मामले में पुलिस ने कहा,''आवेदिका/लड़की की शिकायत के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज द्वारा जांच की गई तो आवेदिका के पिता लल्लन व विपक्षी के पिता विमल कुमार मिश्रा पुत्र शिव दुलारे (मिश्रा निवासी ग्राम संतोषपुर मजरे जनई थाना महाराजगंज) के मध्य बहुत गहरी दोस्ती थी और लल्लन, विपक्षी के पिता विमल कुमार मिश्रा की खेती का कार्य व उनके घर पर मजदूरी किया करता था।
लड़की के पिता लल्लन ने विमल कुमार मिश्रा से करीब 3 वर्ष पूर्व 20,000 रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद लल्लन को उसकी पत्नी को छोड़ कर चली गई। अब विमल कुमार मिश्रा द्वारा लल्लन से उधार के रुपए वापस मांगे जाने पर लल्लन ने कहा कि “पैसा नहीं देंगे, पैसा मेने पत्नी को दिया था, जाकर उससे मांगो।” जबकि लल्लन की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी हैं। पैसे मांगने की बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य कुछ माह पूर्व आपसी कहासुनी हुई थी।
आवेदिका के पिता द्वारा पैसा न देने की नियत से अपनी पुत्री के साथ दिनांक 24 अगस्त 2022 को थाना महराजगंज पर आकर विपक्षी विमल कुमार मिश्रा व उसके पुत्र नान्ह के ऊपर मनगढंत आरोप लगाये गये थे, जिसके जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश मे आया कि दोनों पक्षो के मध्य पैसों के लेन-देन का विवाद व प्रधानी के चुनावी रंजिश को लेकर मतभेद है।
थाना महराजगंज पर तत्समय महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ की गई तो आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके पिता द्वारा उसे डरा धमका कर थाने में इस तरह की बात कहने को कहा गया था। महिला आरक्षी के द्वारा ही आवेदिका से पूछताछ व उसकी चोटों का निरीक्षण किया गया था व वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।
पुलिस ने कहा,''कल दिनांक 4 सितंबर 2022 को पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज व उनके साथ कुछ लोग व आवेदिका के पिता लल्लन के साथ थाना महराजगंज पर उपस्थित हये। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज द्वारा पासी समाज के अध्यक्ष देशराज व उनके साथ आए व्यक्तियों की उपस्थिति में आवेदिका के पिता लल्लन को पीडिता उपरोक्त के बयान का वीडियो दिखाया गया, तो सभी लोगों ने आवेदिका के पिता लल्लन को गलत ठहराया। प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज व पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज द्वारा लल्लन को समझाया गया कि किसी के विरुद्ध झूठा आरोप न लगाये। उपरोक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी महराजगंज द्वारा की गयी है जांच मे विमल कुमार मिश्रा व उसके पुत्र पर लगाये गये आरोपों की पुष्टि नही हुई है, घटना असत्य पाई गयी है। पुलिस पर लगाये गये समस्त आरोप भ्रामक,मनगढन्त व निराधार है।