उत्तर प्रदेश: कानपुर में जीटी रोड स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से फैली दहशत
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कानपुर में जीटी रोड मंधना में एक पेंट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें और काला धुंआ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: कानपुर में जीटी रोड स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से फैली दहशत | फ़ोटो: TVL News
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कानपुर में जीटी रोड मंधना में एक पेंट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें और काला धुंआ निकलते देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने पहुंचे श्रमिकों में दहशत फैल गई।
आग की भीषण लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की माने तो फैक्टरी के अंदर से बीच-बीच में तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
मंधना के पचोर स्थित एस एस इंटनेशनल पेंट फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग फैक्टरी में रखे केमिकल ड्रमो में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी में आग फैल गयी। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पचोर रोड से आने-जाने वालों का पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया।
जीटी रोड पर जाम के चलते डेढ़ घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंच सकी। कानपुर पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि कानपुर में मंधना पचोर रोड पर सोमवार की एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। पेंट में केमिकल होने के होने के कारण आग बढ़ गई। हलांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।