मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पांच वर्षीय विराट की हत्या करने वाला शौचालय केयरटेकर गिरफ्तार: काम करते समय बच्चा परेशान कर रहा था, गला पकड़ा फिर पटक-पटक कर मार डाला

कानपुर: कानपुर नगर के थानाक्षेत्र बादशाहीनाका में 5 वर्षीय विराट की हत्या के प्रकरण का सफल अनावरण कर कानपुर पुलिस ने हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शौचालय के केयरटेकर धर्मवीर यादव न…

पांच वर्षीय विराट की हत्या करने वाला शौचालय केयरटेकर गिरफ्तार: काम करते समय बच्चा परेशान कर रहा था, गला पकड़ा फिर पटक-पटक कर मार डाला
पांच वर्षीय विराट की हत्या करने वाला शौचालय केयरटेकर गिरफ्तार: काम करते समय बच्चा परेशान कर रहा था, गला पकड़ा फिर पटक-पटक कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  कानपुर नगर के थानाक्षेत्र बादशाहीनाका में 5 वर्षीय विराट की हत्या के प्रकरण का सफल अनावरण कर कानपुर पुलिस ने हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शौचालय के केयरटेकर धर्मवीर यादव ने वारदात को अंजाम दिया था। दिनांक 11/10/2022 को रात्रि लगभग 22:30 बजे रीट्र सोनकर उर्फ भीम सोनकर पुत्र स्व० सुरेश सोनकर निवासी 75/50. सब्जी मंडी, द्वारा थाना बादशाहीनाका आकर अपने पुत्र विराट सोनकर (उम्र लगभग 5 वर्ष) के गुमशुदा होने के संबंध में एक तहरीर दी गई। 



इस सूचना पर थाना बादशाहीनाका पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 37/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र यादव द्वारा की जा रही थी। गुमशुदा की बरामदगी हेतु 06 टीमों का गठन किया गया था।



 दिनांक 14/10/2022 को शाम लगभग 19:30 बजे गुमशुदा की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। लाश पीड़ित सोनकर उर्फ भीम सोनकर के घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में प्राप्त हुई। तत्समय मौके पर फील्ड यूनिट की टीम तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और घटना के अनावरण हेतु 6 टी???ों का गठन किया गया था। 



सभी टीमों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए घटना का खुलासा किया गया और घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त धर्मवीर यादव को आज दिनांक 19/10/2022 को गिरफ्तार किया गया। 



हत्या का मोटिव

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त धर्मवीर यादव द्वारा बताया गया कि वह लगभग 2 माह से सुलभ शौचालय सब्जी मंडी पर तैनात है। सुलभ शौचालय, रैन बसेरा व आस-पास की गली में भीम सोनकर व उसके भाइयों के बच्चे काम करने के समय लगातार परेशान करते रहते थी मेरे कई बार समझाने पर भी नहीं मानते और मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते। इस बात की शिकायत मैंने भीम और उसके भाई से की थी परंतु वह लोग भी मुझसे गाली गलौज किए। खटीक जाति का होकर मुझे गालियां दीं, गालियां सुनना मुझे गवारा नहीं था।



11 तारीख को भी भीम का लड़का आकर मुझे काम नहीं करने दे रहा था, मैं परेशान हो गया और अचानक मुझे गुस्सा आ गया और मैंने पहले तो उसका गला पकड़ा फिर उठाकर पटक दिया। 



गिरफ्तार अभियुक्त धर्मवीर यादव द्वारा घटना कारित करने की बात स्वीकारी है। घटना के अनावरण के पश्चात पूर्व में पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 37/2022 में धाराओं को तरमीम किया गया और वर्तमान में अभियोग की विवेचना धारा 364/302/201 भादवि व 3(2)V SCIST Act के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज द्वारा की जा रही है। 



गिरफ्तार अभियुक्त धर्मवीर यादव पुत्र पारसनाथ यादव नि0 ग्रा0अतौलिया थाना मानिकपुर जिला प्रतापगढ उम्रकरीब 35 वर्ष। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।