मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई लोगों की चली गई आंखों की रोशनी, सिर में दर्द की भी शिकायत; CMO ने बनाई जांच कमेटी

कानपुर: कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। आराध्या आई हॉस्पिटल में फ्री आई चैकअप कैंप में कई बुजुर्गों का ऑपरेशन किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई लोगों की आंख की…

कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई लोगों की चली गई आंखों की रोशनी, सिर में दर्द की भी शिकायत; CMO ने बनाई जांच कमेटी
कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई लोगों की चली गई आंखों की रोशनी, सिर में दर्द की भी शिकायत; CMO ने बनाई जांच कमेटी | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। आराध्या आई हॉस्पिटल में फ्री आई चैकअप कैंप में कई बुजुर्गों का ऑपरेशन किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई लोगों की आंख की रोशनी ही चली गई है। लोगों हॉस्पिटल पहुंचकर आंखों और सिर में दर्द की शिकायत की। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।



बुजुर्गों ने 2 नवम्बर को कानपुर साउथ के आराध्या नर्सिंग में लगे निशुल्क आई कैम्प में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया था| उनका ऑपरेशन डॉक्टर नीरज गुप्ता ने किया था| मरीजों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी आंख में दर्द होना शुरू हो गया था| उसके बाद धीरे-धीरे आंख से पानी बहने लगा| फिर दिखना ही बंद हो गया|



लोगों ने हॉस्पिटल जाकर इसकी शिकायत की तो हॉस्पिटल वालों ने टेबलट देकर वापस भेज दिया| जब बुजुर्गों को कोई भी राहत नहीं मिलती दिखी तो सीएमओ से इसकी शिकायत की है| सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने जांच के आदेश दिए हैं। सभी को कांशीराम अस्पताल में बुलाकर जरूरी दवाइयां दी गई हैं। इस घटना के संबंध में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। 



कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, "कल कुछ लोगों ने यहां आकर मुझे बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी आँखों में समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए हमने एक कमेटी बना दी है जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।