मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छपरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 मंजिला इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोगों की मौत, कई घायल

छपरा:बिहार के छपरा के खोदाईबाग गांव में एक घर में भीषण ब्लास्ट हुआ। अब तक 6 लोगों लोगों की मृत्यु हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। धमाका इतना जोरदार था कि 3 मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मृतकों…

छपरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 मंजिला इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोगों की मौत, कई घायल
छपरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 मंजिला इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोगों की मौत, कई घायल | फ़ोटो: TVL News

छपरा:बिहार के छपरा के खोदाईबाग गांव में एक घर में भीषण ब्लास्ट हुआ। अब तक 6 लोगों लोगों की मृत्यु हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। धमाका इतना जोरदार था कि 3 मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मृतकों में मां, उसके दो बेटे, पोते और बहू शामिल हैं। अभी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव की है|



धमाके के कारण जमींदोज हुई बिल्डिंग के मलबे से अभी तक छह लोगों के शव निकाले गए हैं| जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं| घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है



सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में लगी है| गांव वालों के मुताबिक,'' मीना बेगम के घर में आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जाते हैं। परिवार शादी-विवाह सहित अन्य खुशी के मौके पर आतिशबाजी के लिए पटाखे बेचता है। रविवार सुबह करीब 11.40 बजे अचानक बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया| 



ब्लास्ट के बाद बिल्डिं पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घर के ढहने से 6 लोगों लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में मीना बेगम (60 वर्ष), दो बेटे- मुलाजिम (35), साबिर अली (24), मुलाजिम की पत्नी शबाना खातून (30), रिश्तेदार सहजाद (5) की मौत हो गई है। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।



विस्फोट के बाद आसपास के लोग घर और दुकान बंद कर फरार हो गए हैं। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। छपरा सदर DSP ने बताया, 'JCB से मलबा हटाया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।'



सारण के SP संतोष कुमार ने कहा,''छपरा में विस्फोट से एक घर के ढहने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।