मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को वकील ने पीटा, केस दर्ज

कानपुर: कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पर वकील ने हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ | मंगलवार, 22 नवंबर को कचहरी के पास…

कानपुर: कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को वकील ने पीटा, केस दर्ज
कानपुर: कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को वकील ने पीटा, केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पर वकील ने हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ | मंगलवार, 22 नवंबर को कचहरी के पास जब एक ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुशवाहा ने सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो भड़के कुछ वकीलों ने उसको पीटा दिया। वीडियो सामने आने के बाद द कोतवाली में तीन वकीलों पर नामजद केस दर्ज किया गया है।



ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुशवाहा ने कहा,'अधिवक्ता सतेंद्र बाजपेई उर्फ चंदू ने अपनी गाड़ी गलत तरीके से खड़ी कर दी। जिससे यातायात बाधित होने लगा। इस पर उनको जब टोका गया तो वह भड़क गए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जितेंद्र ने अपने साथियों आशुतोष कटियार व जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ मिलकर उनको पीटा।



कांस्टेबल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों पर मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।



 ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, हमने नगर निगम, पुलिस विभाग और कुछ प्राइवेट कैमरों की फुटेज ली है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिवक्ता द्वारा किया गया कार्य न्याय और विधि के अंदर नहीं आता। कोतवाली थाना में मामला दर्ज़ किया है और कार्रवाई जारी है| वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।