कानपुर: कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गये। घायलो को तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया। यह हादसा रविवार तड़के हुआ है|
चकेरी के अहिरवा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 10 घायलों को काशीराम अस्पताल भेजा गया है। ये लोग बच्चे के मुंडन के लिए कानपुर से विंध्याचल जा रहे थे।
मरने वालों में नौबस्ता के उस्मानपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुनील पासवान (45) , उनकी मां 60 वर्षीय रामा देवी, 40 वर्षीय बहन गुड़िया, साली कसक (17) और 20 वर्षीय ड्राइवर सूरज शामिल है| सुनील पासवान का साला आकाश, बेटा प्रिंस, बेटी त्रिशा, पत्नी रेनू, भांजा प्रथम, सास रानी, मौसी रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट घायल है।
चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि, अहिरवां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। 5 लोगों की जान चली गई है और करीब 7-8 लोग घायल हैं|
डीएम कानपुर विशाख जी अय्यर ने बताया कि, अहिरवां में एक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। परिवार के लोग पूजा और दर्शन के लिए जा रहे थे। 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज जारी है|