गोविंद नगर थानाक्षेत्र में 40 वर्षीय सपना शर्मा की दस साल पहले दिल्ली के अध्यापक नगर निवासी उमेश शर्मा से शादी हुई थी।
सपना के परिवार में मां किरन और पिता श्यामबाबू हैं। इलेक्ट्रॉनिक की रिपेयरिंग करने वाले पति उमेश ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को पत्नी मायके आई हुई थी।
वह दिल्ली में ही थे। उमेश के अनुसार मंगलवार को पत्नी सपना से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ।
उमेश ने बताया कि उसे एक शादी में भोपाल जाना था। उसने सपना को कहा था कि भोपाल का शादी समारोह के बाद वो सीधे कानपुर आ जाएगा और उसे ले जाएगा।
इसके बाद फोन रख दिया था। देर रात चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इधर पोस्टमार्टम में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया
कि दस सा??? शादी के बाद भी सपना को बच्चा नहीं हुआ था। इस कारण पति और ससुराल वाले मिलकर प्रताड़ित कर रहे थे।
जिसके कारण उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद बहन सुनीता सपना का शव देखकर अचेत हो गई।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद जैसे ही शव ले जाया जाने लगा तो मायके और ससुराल वाले आपस में भिड़ गए। दोनों में विवाद हो गया।
दोनों शव को अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए। इस दौरान गोविंद नगर और स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर शव को पति उमेश को सौंप दिया गया।