मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल

मुंबई (अनिल बेदाग): नींबू और नींबू-पानी के फ्लेवर वाली लोकप्रिय बेवरेज स्प्राइट ने अपने सुपरहिट कैंपेन ‘जोक इन ए बॉटल’ के नए सीजन के साथ फिर एक बार धूम मचाई है। जेन ज़ी की सोच और पॉप कल्चर को साथ लेक…

कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल
कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग): नींबू और नींबू-पानी के फ्लेवर वाली  लोकप्रिय बेवरेज स्प्राइट ने अपने सुपरहिट कैंपेन ‘जोक इन ए बॉटल’ के नए  सीजन के साथ फिर एक बार धूम मचाई है। जेन ज़ी की सोच और पॉप कल्चर को साथ  लेकर यह नया संस्करण एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ आया है, जिसमें पहली बार  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और संजीदा फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की जोड़ी  नजर आ रही है। दोनों की मजेदार नोकझोंक से भरपूर इस कैंपेन में दर्शकों को  हंसी और ताजगी का डबल डोज मिलता है।


ब्रांड  फिल्म की शुरुआत अनुराग कश्यप द्वारा कपिल शर्मा को एक “रिलेटेबल” ऐड का  आइडिया देने से होती है, जिसके बाद दोनों की रचनात्मक सोच आपस में टकराती  है। कपिल जहां अनुराग के ऐड डेब्यू का मजाक उड़ाते हैं, वहीं अनुराग अपने  विजन को जमकर बचाते हैं और इसी टकराव से निकलती है हंसी की फुल ऑन डोज।  क्लाइमेक्स में कपिल के पंच के साथ जब अनुराग ‘जोक इन ए बॉटल’ को अपने  स्टाइल में जादुई चिराग में बदल देते हैं, तो दर्शकों की हंसी थम नहीं  पाती।


यह तीसरा सीजन भी  स्प्राइट के ट्रेडमार्क रिफ्रेशमेंट और ह्यूमर का वही मजेदार मेल लेकर आया  है, जो ‘ठंड रख’ के फॉर्मूले को और भी एंटरटेनिंग बनाता है।


‘जोक  इन ए बॉटल’ सिर्फ एक विज्ञापन नहीं बल्कि एक एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन  चुका है, जिसमें शॉर्ट कॉमिक वीडियोज़, मजेदार मीम्स और टॉप क्रिएटर्स के  कंटेंट से भरपूर एक खास मीम स्टूडियो शामिल है। यह सब खासतौर से जेन ज़ी को  ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बस बोतल को स्कैन करें, एक घूंट लें और  किसी भी वक्त, कहीं भी हंसी की ठंडी बौछार का मजा लें।


कोका-कोला  इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की सीनियर कैटेगरी डायरेक्टर सुमेली चैटर्जी ने  कहा, “जोक इन ए बॉटल आज के युवाओं के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हंसी  को ज़रूरी बनाता है। हमारा लक्ष्य है कि जितना तेज़ दिमाग, उतनी ही तेज़  ताजगी। इस बार हमने कपिल और अनुराग को एक साथ लाकर एक ऐसी जुगलबंदी पेश की  है जो रचनात्मक टकराव को मजेदार और यादगार बनाती है।”

कपिल  शर्मा ने इस पर कहा, “स्प्राइट के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है,  लेकिन इस बार तो अनुराग के साथ शूट करना एकदम अलग अनुभव था - जैसे स्प्राइट  और सिनेमा का फिज़ी मिक्स! मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसे स्कैन करके बहुत  एंजॉय करेंगे।”


‘जोक इन ए  बॉटल’ अब टीवी, डिजिटल और आउटडोर प्लेटफॉर्म्स पर पूरे देश में धूम मचाने  को तैयार है। एक स्कैन और एक घूंट के साथ, स्प्राइट हंसी और रिफ्रेशमेंट का  ऐसा अनुभव दे रहा है जो हर दिन को हल्का बना देता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।