मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

करनाल में तीन मंजिला राइस मिल की इमारत “गिरी”: 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार को तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। मौके पर NDRF की टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायल…

करनाल में तीन मंजिला राइस मिल की इमारत “गिरी”: 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
करनाल में तीन मंजिला राइस मिल की इमारत “गिरी”: 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका | फ़ोटो: TVL News

करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार को तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। मौके पर NDRF की टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है|रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 



करनाल में तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने के बाद कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कर्मचारी इमारत के अंदर सोते थे। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। 



घटना करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे के शिव शक्ति राइस मिल में तड़के करीब तीन बजे हुई। जब लगभग 200 मजदूर सो रहे थे, इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल की छत ढह गई, जिससे चार प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। अभी भी कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की मदद से बचाव कार्य जारी है।



करनाल के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के अनुसार, गिरी हुई इमारत के मलबे के नीचे मिले चारों मृतकों की पहचान चंदन, अवदेश, संजय और पंकज के रूप में हुई है. वे प्रवासी श्रमिक थे और बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे।



पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने कहा, “काफी दुखद घटना घटी है, कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहु्ंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मृत्यु हुई है। मलबा हटाया जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी| मुआवजा दिलवाया जाएगा। कुमार ने कहा, “यहां पर मजदूर ही रह रहे थे। जो लोग लापता थे उनका शव मिला है। घायलों की स्थिति सामान्य है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।