मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही: प्रियंका गांधी ने मैसूर में किया रोड शो

Karnataka Chunav 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी मंगलवार को कर्नाटक के मैसूर ज़िले के कृष्णराजनगर में रोड शो किया । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कर्नाटक में भ्रष्ट सरक…

कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही: प्रियंका गांधी ने मैसूर में किया रोड शो
कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही: प्रियंका गांधी ने मैसूर में किया रोड शो | फ़ोटो: TVL News

Karnataka Chunav 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी मंगलवार को कर्नाटक के मैसूर ज़िले के कृष्णराजनगर में रोड शो किया । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही है और ऐसी सरकार है जिसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। हम चाहते हैं एक ऐसी सरकार आए जो जनता के लिए काम करे। भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ कार्य नहीं किया। आप किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए वह (भाजपा राज्य को) नीचे ही ले गए हैं। आप लोगों को पता है कि लोगों को कितना लूटा गया है|



इससे पहले, प्रियंका गांधी ने मैसूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि,''यहां कुछ सालों पहले जो सरकार बनी वो शुरु से ही आपके भरोसे पर नहीं बनी। पिछले चुनाव में आपने कांग्रेस और JDU की सरकार चुनी थी और गलत तरीकों से, पैसों के इस्तेमाल से भाजपा ने उस सरकार को तोड़कर ये सरकार बनाई है। इस सरकार का जो मूल था वो शुरु से ही गलत था|''



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''देश और प्रदेश हमारी अपनी संस्कृति से बनता है। कर्नाटक की अपनी एक संस्कृति है। यह प्रदेश आपकी उसी संस्कृति, बड़े बुजुर्गों की सोच और आपकी मेहनत से बना है। इसी तरह सरकार वही है जो प्रदेश को आगे बढ़ाए, आपकी मदद करे और जिस पर आप विश्वास कर सकें। ''



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कर्नाटक की 40% सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। भ्रष्टाचार के कारण कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ PM को चिट्ठी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहा जाता है कि कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे गए हैं।''



कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'रोजगार कहां गए, पैसा कहां गया, उन वचनों का क्या हुआ जो आपने कर्नाटक की जनता से किए थे।  हम सवाल उठा रहे हैं लेकिन BJP सरकार जवाब नहीं दे पा रही है।  इन्होंने आरक्षण के नाम पर भी धोखा दिया। यहां आरक्षण बढ़ाने का प्रचार किया और वहां केंद्र में कुछ भी नहीं किया।''



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''BJP ने नंदिनी ब्रांड को ख़त्म करने की कोशिश की। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय दूध उत्पादन इतना था कि हम 'क्षीर भाग्य योजना' के तहत स्कूल के बच्चों को दूध देते थे। यही नहीं दूध के भारी उत्पादन के कारण हम किसानों को भी 5 रुपए/लीटर दूध देते थे।''



श्रीमती गांधी ने कहा कि,'कांग्रेस ने तय किया है कि कर्नाटक में महिलाओं को 2 हज़ार रुपए हर महीने मिलेंगे। ये आपके खाते में जाएगा। समाज का, देश का, प्रदेश का भविष्य बनाने वाली महिला ही होती है| श्रीमती गांधी ने कहा कि,'मुझे गर्व है कि कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि कर्नाटक में महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए मिलेंगे। और ये पैसे सीधे आपके खाते में जाएंगे।  क्योंकि समाज का, देश का, प्रदेश का भविष्य बनाने वाली महिला ही होती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।