मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया, महंगाई बढ़ा दिया और आमदनी घटा दिया: डिम्पल यादव

कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने आज सिराथू और मंझनपुर, कौशाम्बी में कार्यकर्ता सम्मेलनों में सम्बोधित किया। सिराथू में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल के समर्थन में जन…

भाजपा सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया, महंगाई बढ़ा दिया और आमदनी घटा दिया: डिम्पल यादव
भाजपा सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया, महंगाई बढ़ा दिया और आमदनी घटा दिया: डिम्पल यादव | फ़ोटो: TVL News

कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने आज सिराथू और मंझनपुर, कौशाम्बी में कार्यकर्ता सम्मेलनों में सम्बोधित किया। सिराथू में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल के समर्थन में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल जी। इलाहाबाद की बहू जया बच्चन जी और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव। सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में हवाएं बदल गयी हैं। मौसम बदल गया है। डॉ. पल्लवी पटेल जनता के दुःख-दर्द को दूर करने के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी लेकिन कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नही करेंगी। स्टूल पर नही बैठेंगी।



डिम्पल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और यहां के मंत्री जी ने खुद के मुकदमें हटा लिए। आम जनता, नौजवान, माताएं-बहनें भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ अन्याय और अपमान किया है। हाथरस और उन्नाव की बेटी के साथ हुई जघन्य घटना को यूपी की जनता अभी तक भूली नहीं है। मौजूदा डबल इंजन की सरकार के इंजन में जंग लग गया है। इसे हटाने के लिए जनता तैयार है।



श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया। महंगाई बढ़ा दिया और आमदनी घटा दिया। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। समाजवादी पार्टी के वचन पत्र में सभी वर्गों के हित की बात की गयी है। समाजवादी सरकार सबके लिए कार्य करती है। समाजवादी सरकार बनने पर हर महिला को 3 घरेलू गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे जबकि भाजपा ने सिलेण्डर के दाम आसमान पर पहुंचा दिया है।



डिम्पल यादव ने कहा कि मैं विश्वासी दिलाकर जा रही हूूं कि जैसा हमारे घोषणा पत्र में कहा गया है, खास कर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सभी नौकरियों में दिया जाएगा। छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 12वीं पास करने पर 36 हजार रुपये दिये जाएंगे। किसानों के दो बेटे होते हैं एक बेटा फौज में जाकर देश की सेवा करता है तो दूसरा बेटा खेती करता है। भाजपा ने सेना की भर्ती निकाली नहीं तो एक बेटा सेना में जा नहीं सका और दूसरा बेटा छुट्टा पशुओं से खेतों की चौकीदारी कर रहा है।



मंझनपुर में डिम्पल यादव ने विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस में महिला इकाई का गठन होगा, बेटियों की केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा।



श्रीमती यादव ने कहा कि काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष में लगभग 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी जानें खोई है। आज किसानों की फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। भाजपा राज में नौकरी हो गई बंद और देते भी है तो संविदा पर। ऐसी सरकार नहीं चाहिए युवाओं को। उन्होंने कहा जिनके पास परिवार नहीं है, जिसकी बेटी नहीं है वो क्या समझेगा बेटियों पर क्या गुजरती है। जनता ऐसी सरकार चाहती है जो खुशहाली और तरक्की लाये।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।