मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

खूंटी में पुलिस रेड के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी टीम, मौत के बाद हंगामा

खूंटी: झारखंड के खूंटी ज़िले के तोरपा थाना क्षेत्रान्तर्गत रोड़ो गांव में एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार देर रात पुलिस ने छापामारी की| इछापेमारी के दौरान वांछित आरोपी के पिता की मौत हो गयी| इस…

खूंटी में पुलिस रेड के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी टीम, मौत के बाद हंगामा
खूंटी में पुलिस रेड के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी टीम, मौत के बाद हंगामा | फ़ोटो: TVL News

खूंटी: झारखंड के खूंटी ज़िले के तोरपा थाना क्षेत्रान्तर्गत रोड़ो गांव में एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार देर रात पुलिस ने छापामारी की| इछापेमारी के दौरान वांछित आरोपी के पिता की मौत हो गयी| इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया| पुलिस और मृतक के परिजनों में नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया



थाना तोरपा की पुलिस टीम शनिवार/रविवार रात रोड़ो गांव में आरोपी इजहार अंसारी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर में छापामारी करने गयी थी| आरोपी घर में नहीं मिला, लेकिन कार्रवाई के दौरान 82 वर्षीय बुजुर्ग निजामुद्दीन अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी| 



निजामुद्दीन अंसारी की मौत के बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गये और पुलिस को घेर लिया| घटना की जानकारी मिलने के बाद रात के लगभग ढाई बजे एसडीओ अनिकेत सचान, एलआरडीसी जितेंद्र मुंडा, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचे| सभी को समझा-बुझा कर मामले को शांत किया गया| आज रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया| परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गई. घर में इजहार की पत्नी, बच्चे, पिता व अन्य सदस्य मौजूद थे|



खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया,''तोरपा थाना क्षेत्र के रोड़ो गांव में एक वांछित आरोपी कल्लू के घर पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान उनके परिवार के एक 82 वर्ष के सदस्य की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। परिवार की महिलाएं शव का वहां से उठाने नहीं दे रही थीं| गांव के लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर परिवार से बात की। एक मामला दर्ज़ किया जा रहा है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि दरवाजा तोड़ते हुए पुलिस घर में घुसी है। मामले की जांच कराई जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।