मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कोहली का इस्तीफा: साउथ अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी, सोशल मीडियाय पर लिखी दिल की बात

कोहली का इस्तीफा: साउथ अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी| विराट कोहली ने आज यानी शनिवार को टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान किया है। कोहली ने ट्वीट कर…

कोहली का इस्तीफा: साउथ अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी, सोशल मीडियाय पर लिखी दिल की बात
कोहली का इस्तीफा: साउथ अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी, सोशल मीडियाय पर लिखी दिल की बात | फ़ोटो: TVL News

कोहली का इस्तीफा:  साउथ अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी| विराट कोहली ने आज यानी शनिवार को टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान किया है। कोहली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट की कप्तानी पद से खुद को अलग कर लिया है| 



 कोहली ने ट्वीट कर कहा कि 7 साल तक टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करने के बाद मैने इसे छोड़ने का फैसला किया है। मुझे नहीं पता ये सही समय है या नहीं। विराट कोहली ने ट्वीट में आगे लिखा कि पिछले सात साल से लगातार मेरी कोशिश कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुंचाने की रही। मैंने अपना काम पूरी  ईमानदारी से किया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी। लेकिन हर सफर का एक अंत होता है, मेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही समय है। 



सोशल मीडियाय पर लिखी दिल की बात

विराट कोहली ने कहा, "टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए मैंने 7 साल तक हर दिन कठिन परिश्रम किया। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ किया और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी। हर चीज को किसी न किसी मोड़ पर रुकना ही होता है और टेस्ट टीम के कैप्टन के तौर पर मेरे लिए रुकने का यही समय हैं। इस पूरी यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन मेरी कोशिशों और भरोसे में कभी कोई कमी नहीं आई। मैं हमेशा हर चीज में 120% योगदान देना चाहता हूं, अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं तो यह गलत होगा।



मैं इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट हूं और मैं अपनी टीम के साथ बेइमानी नहीं कर सकता हूं। मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने इतने लंबे समय तक मुझे अपने देश की अगुआई करने का मौका दिया। इसके साथ ही मैं अपने साथियों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने पहले दिन से ही मेरे विजन पर भरोसा किया और किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डाले।


आपने मेरे सफर को यादगार और खूबसूरत बना दिया है। रवि भाई और सपोर्ट ग्रुप इस गाड़ी के इंजिन के तौर पर रहे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लगातार ऊंचा उठाया है। आप सबने मेरे विजन को हकीकत में बदलने में अहम भूमिका निभाई है। आखिर में एमएस धोनी को बहुत ज्यादा शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर एक कप्तान के तौर पर बहुत ज्यादा भरोसा किया है। उन्होंने मुझे इस लायक समझा कि मैं भारतीय क्रिकेट को आगे लेकर जा सकता हूं।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।